27.2 C
Dehradun
spot_img

नशा तस्करों के विरुद्ध एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति का असर, दून पुलिस के बिछाये जाल में फंस रही बड़ी मछलियां…

Date:

Share:

नशा तस्करों के विरुद्ध एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति का असर, दून पुलिस के बिछाये जाल में फंस रही बड़ी मछलियां…

भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 910 ग्राम अवैध चरस बरामद पढ़े पूरी ख़बर…

देहरादून में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत छात्रों को बेचने के लिए अभियुक्त पहाड़ी जिलों से लेकर आया था चरस…. पढ़े ये ख़ास रिपोर्ट…

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध जारी है कार्यवाही….

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 13/01/24 को ANTF देहरादून तथा थाना कैंट की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सर्किट हाउस क्षेत्र में मिलट्री हॉस्पिटल को जाने वाले रास्ते से 01 अभियुक्त को 910 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उक्त चरस को रुद्रप्रयाग तथा उत्तरकाशी में अलग-अलग स्थानों से एकत्रित कर देहरादून के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत छात्रों को बेचने के लिए लाना बताया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसे कल माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

अनुज रावत पुत्र वीरेंद्र रावत निवासी ग्राम डांग, थाना व पोस्ट – उखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग, उम्र 23 वर्ष।

*बरामदगी :-*

910 ग्राम अवैध चरस

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 विकसित पवार, चौकी प्रभारी सर्किट हाउस
2- का0 मनोज सुंदरियाल
3- का0 जातिराम
4- कांस्टेबल प्रदीप कुमार (ANTF)
5- कांस्टेबल गौरव (ANTF)
6- कांस्टेबल मनोज (ANTF)

Subscribe to our magazine

━ more like this

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here