22.2 C
Dehradun
spot_img

धामी सरकार पर्यटन से बढ़ाएगी रोजगार, लोहियाहेड के विकास को मिली नई रफ्तार

Date:

Share:

 

धामी सरकार पर्यटन से बढ़ाएगी रोजगार, लोहियाहेड के विकास को मिली नई रफ्तार

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में स्थित उभरते हुए पर्यटक स्थल लोहियाहेड वाटर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता एवं पर्यटन की संभावनाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से स्थल के विकास से संबंधित जानकारी प्राप्त की

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोहियाहेड वाटर बाईपास क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र को एक आकर्षक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा कॉरिडोर एवं शारदा रिवर फ्रंट जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के अंतर्गत भी इस क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

 

 

उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही स्थानीय व्यवसायों, स्वरोजगार एवं लोगों की आय में वृद्धि होगी। सरकार का प्रयास है कि राज्य के प्रत्येक क्षेत्र की पर्यटन क्षमता का उपयोग कर स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिले।

 

 

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को लोहियाहेड वाटर बाईपास के विकास के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्थानीय आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से मिला उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी 

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से मिला उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here