32.2 C
Dehradun
spot_img

दरबार साहिब में आध्यात्मिक ऊर्जा चरम पर, झंडा जी के आरोहण का इंतजार.. पैदल संगत पहुंची…

Date:

Share:

 

दरबार साहिब में आध्यात्मिक ऊर्जा चरम पर, झंडा जी के आरोहण का इंतजार.. पैदल संगत पहुंची…

 

 

पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 150 सदस्यीय पैदल संगत का जत्था रविवार शाम को श्री दरबार साहिब पहुंचा। शाम 5ः00 बजे श्री दरबार साहिब देहरादून के दर्शनी गेट पहुंचते ही पैदल संगत का पुष्प वर्षा व ढोल नगाड़ों की थाप के साथ दूनवासियों व दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, प्रबन्ध समिति एवम् श्री झंडा जी मेला आयोजन समिति ने जोरदार स्वागत किया। दर्शनी गेट व श्री दरबार साहिब परिसर में श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुवाई में पुष्प वर्षा के बीच संगत का जोरदार स्वागत हुआ। श्री महाराज जी ने संगत को दर्शन दिए व आशीर्वाद दिया। श्री दरबार साहिब परिसर व निकटवर्ती समूचा क्षेत्र श्री गुरु राम राय जी महाराज के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।
मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने जानकारी दी कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री झण्डे जी आरोहण व मेले का साक्षी बनने के लिए पंजाब की पैदल संगत श्री दरबार साहिब पहुंची है। श्री दरबार साहिब में पैदल संगत के पहुंचते ही श्री झण्डे जी मेले की दिव्यता और भव्यता में चार चांद लग गए हैं। श्री दरबार साहिब में संगतों ने रविवार शाम को ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया व श्री गुरु राम राय जी महाराज की महिमा का गुणगान किया।
श्री दरबार साहिब प्रबन्धन की ओर से रविवार दोपहर 3.15 बजे संगत का स्वागत प्राइमरी स्कूल कांवली में किया गया। शाम 5ः00 बजे श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में दर्शनी गेट पर व श्री दरबार साहिब परिसर में संगत का भव्य स्वागत किया गया। श्री गुरु राम राय लक्ष्मण संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ पैदल संगत का स्वागत किया। पैदल संगत के श्री दरबार साहिब में पहुंचते ही रौनक में चार चांद लग गए हैं। इस प्रकार बुधवार से श्री दरबार साहिब में देश-विदेश से आने वाली संगत के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। संगतों एवम् श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। ्7 मार्च को परंपरा के अनुसार पूरब की संगत की विदाई होगी। 8 मार्च को श्री झण्डे जी आरोहण के साथ ही इस साल के लिए श्री झण्डे जी मेले का शुभारंभ हो जाएगा।

Subscribe to our magazine

━ more like this

धामी का स्पष्ट संदेश: जनसेवा में लापरवाही नहीं चलेगी, हर शिकायत का होगा समयबद्ध समाधान

धामी का स्पष्ट संदेश: जनसेवा में लापरवाही नहीं चलेगी, हर शिकायत का होगा समयबद्ध समाधान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 488 एकल महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये

धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 488 एकल महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय...

मुख्यमंत्री धामी का खिलाड़ियों को संबल, उत्तराखंड की महिला मुक्केबाजों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

मुख्यमंत्री धामी का खिलाड़ियों को संबल, उत्तराखंड की महिला मुक्केबाजों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लहराया परचम   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में गांव-गांव तक पहुंच रही सरकार, जनविश्वास बन रहा सबसे बड़ी ताकत

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में गांव-गांव तक पहुंच रही सरकार, जनविश्वास बन रहा सबसे बड़ी ताकत   अल्मोड़ा में आयोजित 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार'...

मुख्यमंत्री धामी की विकास सोच को जमीन पर उतार रहे डीएम डॉ. आशीष चौहान, आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण को मिली रफ्तार

  मुख्यमंत्री धामी की विकास सोच को जमीन पर उतार रहे डीएम डॉ. आशीष चौहान, आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण को मिली रफ्तार   जिलाधिकारी डॉ0 आशीष...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here