19.2 C
Dehradun
spot_img

जबरन विवाह और बलात्कार के मामले में पुलिस ने आरोपी संदीप को किया गिरफ्तार  

Date:

Share:

जबरन विवाह और बलात्कार के मामले में पुलिस ने आरोपी संदीप को किया गिरफ्तार

वादिनी निवासी विकासनगर द्वारा कोतवाली विकासनगर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी महिला रिश्तेदार 01-दर्शी देवी तथा 02- अनीता निवासी खेदराबाद हरियाणा द्वारा उनकी 15 वर्षिय नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर अपने साथ हरियाणा ले जाकर जबरन उसका विवाह सन्दीप निवासी चुडपुर खेदराबाद हरियाणा के साथ करवाया गया। जिसके उपरान्त अभियुक्त सन्दीप द्वारा उनकी नाबालिग बहन के साथ जबरन बलात्कार किया गया, जिसके सम्बन्ध में जानकारी होने पर वादिनी तथा उसके परिजन हरियाणा से उक्त नाबालिग बालिका को अपने साथ ले आये। अभियुक्तों द्वारा इस घटना के सम्बन्ध में किसी को भी बताने पर वादिनी तथा वादिनी के परिवारजनों को जान से मारने की धमकी दी गई। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर घटना के सम्बन्ध में तत्काल *मु0अ0स0 166/2025 धारा- 64/351(3)भा0न्या0सं0 व 3/4 पोक्सो अधि0* का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके उपरान्त पुलिस टीम द्वारा पीडिता के बयान दर्ज कर विधिवत पीडिता का मेडिकल कराया गया तथा पीडिता के बयान के आधार पर दिनांक : 09-06-2025 को अभियुक्त संदीप स्व0 मंगत राम निवासी ग्राम चुहडपुर थाना छछरोली जिला यमुनानगर हरियाणा उम्र-31 को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। घटना में सम्मिलित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* संदीप स्व0 श्री मंगत राम निवासी ग्राम चुहडपुर थाना छछरोली जिला यमुनानगर हरियाणा उम्र-31 वर्ष

*विवरण वांछित:*
01- दर्शी देवी निवासी खेदराबाद हरियाणा
02- अनीता निवासी खेदराबाद हरियाणा

*पुलिस टीम:*
01- उ0नि0 संदीप पंवार
02- म0उ0नि0 दीपा शाह

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की राष्ट्रीय मंच से सराहना नितिन नवीन ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और संवेदनशील कार्यशैली धामी की सबसे...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की राष्ट्रीय मंच से सराहना नितिन नवीन ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और संवेदनशील कार्यशैली धामी की सबसे...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी हुए प्रभावित, सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में कैंट में दिखी संगठन की अभूतपूर्व ताकत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी हुए प्रभावित, सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में कैंट में दिखी संगठन की अभूतपूर्व ताकत   भारतीय जनता पार्टी के...

भगवा विचार और सनातन मूल्यों को नई शक्ति दे रही है धामी सरकार : नितिन नवीन

भगवा विचार और सनातन मूल्यों को नई शक्ति दे रही है धामी सरकार : नितिन नवीन   देहरादून 29 मई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देवभूमि से...

छोटे राज्य होकर भी बड़े राज्यों को चुनौती दे रहा उत्तराखंड, धामी सरकार की कार्यशैली की सराहना

    छोटे राज्य होकर भी बड़े राज्यों को चुनौती दे रहा उत्तराखंड, धामी सरकार की कार्यशैली की सराहना   देहरादून 28। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में देवभूमि में भाजपा का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में देवभूमि में भाजपा का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब   भाजपा परिवार ने अपने...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here