23.4 C
Dehradun
spot_img

जनता दरबार मे आई शिकायतों पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही करने के दिये निर्देश  

Date:

Share:

जनता दरबार मे आई शिकायतों पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही करने के दिये निर्देश

देहरादून,30 सितंबर 2024(जि.सू.का.), आज जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दरबार लगाया।जनता दरबार मे कुल 131 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमे से अधिकांश शिकायतों का डीएम ने मौके पर ही निस्तारण किया।आज अधिकतर शिकायते जमीन से संबंधित आईं।उन्होंने कहा कि जनता दरबार लगाने का उद्देश्य यही है कि हम लोगो की शिकायतों और समस्याओं को सुने और उनका त्वरित निदान करें।कहा कि अधिकांश बार देखने मे प्रतीत होता है कि जनता को अपने कार्याे के लिए विभागों के चक्कर काटने पड़ते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान भी जल्दी नही होता है।ऐसे में कलेक्ट्रेट में फरियादी अपनी फरियाद लेकर आते हैं।जहां संबंधित अधिकारियों को शिकायतों और समस्याओं के अति शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया जाता है।
जनसुनवाई कार्यक्रम में चकराता-कांसी-बरोंधा-खबोउ-कोटा तपताड़, में रोडवेज बस सेवा शुरू किये जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारी को क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए यथाशीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। चकराता में संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित करने की मांग पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही को लिखा। वहीं भूमि सम्बन्धी मामलों पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को कार्यवाही को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आम जनता की समस्याओं को दूर करें और यदि उनकी समस्याओं का समाधान नही होता है तो ऐसे में संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय होगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह,अपर जिलाधिकारी प्रसाशन जय भारत सिंह, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित समस्त विभागीय अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी, जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी, जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक...

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से देवभूमि उत्तराखण्ड अब विज्ञान और नवाचार की वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से देवभूमि उत्तराखण्ड अब विज्ञान और नवाचार की वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर पायनियर समाचार पत्र समूह एवं यूकॉस्ट के तत्वावधान...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्तराखंड की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए गौरव है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्तराखंड की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए गौरव है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here