26.2 C
Dehradun
spot_img

गांव चलो अभियान : बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने कार्यकर्ताओं तथा जनता से किया संवाद

Date:

Share:

गांव चलो अभियान : बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने कार्यकर्ताओं तथा जनता से किया संवाद

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने
मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किये जाने को ऐतिहासिक कार्य बताया

अटल आयुष्मान योजना के द्वारा पांच लाख रुपये तक का इलाज निःशुल्क मिल रहा है: बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के एक नए युग का सूत्रपात हुवा है : अजेंद्र

गांव चलो अभियान :देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनसरोकारों के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है : अजेंद्र अजय

आज पूरे विश्व में भारत को नई नज़रों से देखा जा रहा है। मोदी सरकार ने हर वर्ग को केंद्रित कर विकास योजनाएं संचालित की हैं:अजेंद्र

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन वितरित किया जा रहा है: अजेंद्र अजय

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भाजपा के “गांव चलो अभियान” के तहत अगस्त्यमुनि में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के एक नए युग का सूत्रपात हुवा है

उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनसरोकारों के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।आज पूरे विश्व में भारत को नई नज़रों से देखा जा रहा है। मोदी सरकार ने हर वर्ग को केंद्रित कर विकास योजनाएं संचालित की हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन वितरित किया जा रहा है। अटल आयुष्मान योजना के द्वारा पांच लाख रुपये तक का इलाज निःशुल्क मिल रहा है।

उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किये जाने को ऐतिहासिक कार्य बताया।

इससे दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने अगस्त्यमुनि स्थित मुनि महाराज जी व श्री क्षेत्रपाल मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रपाल मंदिर में वृहत्त स्वच्छता अभियान भी चलाया। इसके साथ ही दीवार लेखन कार्यक्रम में भी भाग लिया।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अनूप सेमवाल,मंडल अध्यक्ष अनिल कोठियाल, नगर महामंत्री विनय भट्ट, मीडिया प्रभारी हरिहर रावत, विक्रम सिंह नेगी, उमेश कांडपाल, मनोज राणा, हर्षवर्धन बेंजवाल,राजपाल रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, देवेंद्र जंगवान, देवी प्रसाद भट्ट, विजय बंगरवाल सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी की मजबूत पैरवी पर केंद्र ने दी सड़कों की मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी की मजबूत पैरवी पर केंद्र ने दी सड़कों की मंजूरी देहरादून। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ने उत्तराखण्ड के दूरस्थ और दुर्गम पहाड़ी...

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्यमंत्री धामी ने लापरवाही और देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्यमंत्री धामी ने लापरवाही और देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश देहरादून। मानसून के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ...

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here