26.2 C
Dehradun
spot_img

गांव चलो अभियान के दूसरे दिन स्वच्छता अभियान सहित संवाद कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया

Date:

Share:

गांव चलो अभियान के दूसरे दिन स्वच्छता अभियान सहित संवाद कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता की जीत के मंत्र भी दिए उन्होंने विद्यालय के लिए विज्ञान भवन तथा पुस्तकालय, शौचालय निर्माण की घोषणा भी की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अंतिम छोर पर खड़े पात्र लोगों को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। इस मकसद से भाजपा चलाए गए गांव चलो अभियान से ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ-साथ योजना का लाभ भी उठा पाएंगे

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी राजकीय इंटर कॉलेज गुनियाल गांव पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गुनियालगांव स्थित चंद्रोटी शिव मंदिर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत पूजा अर्चना की

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में परीक्षा पे चर्चा और पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुनने का बच्चों से अपील की

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गांव चलो अभियान के तहत मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और बूथ कार्यकर्ता कैप्टन जयराम सिंह के आवास पहुंचकर भोजन किया और उन्हें केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई

सोमवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गुनियालगांव स्थित चंद्रोटी शिव मंदिर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गांव चलो अभियान के तहत मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और बूथ कार्यकर्ता कैप्टन जयराम सिंह के आवास पहुंचकर भोजन किया और उन्हें केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी राजकीय इंटर कॉलेज गुनियाल गांव पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से उनका परिचय प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में परीक्षा पे चर्चा और पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुनने का बच्चों से अपील की। उन्होंने कहा इन कार्यक्रमों के माध्यम से कई रोचक जानकारी प्राप्त होती है। मंत्री गणेश जोशी ने 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा मतदान का अवश्य करें। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता की जीत के मंत्र भी दिए
उन्होंने विद्यालय के लिए विज्ञान भवन तथा पुस्तकालय, शौचालय निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा आज विश्व के पटल पर भारत का मान बढ़ाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अंतिम छोर पर खड़े पात्र लोगों को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। इस मकसद से भाजपा चलाए गए गांव चलो अभियान से ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ-साथ योजना का लाभ भी उठा पाएंगे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी की मजबूत पैरवी पर केंद्र ने दी सड़कों की मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी की मजबूत पैरवी पर केंद्र ने दी सड़कों की मंजूरी देहरादून। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ने उत्तराखण्ड के दूरस्थ और दुर्गम पहाड़ी...

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्यमंत्री धामी ने लापरवाही और देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्यमंत्री धामी ने लापरवाही और देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश देहरादून। मानसून के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ...

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here