28.2 C
Dehradun
spot_img

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह अत्याधुनिक सामुदायिक भवन गढ़ीकैंट क्षेत्र की जनता के लिए एक बहुउपयोगी संसाधन होगा, जिसका उपयोग शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए किया जा सकेगा    

Date:

Share:

 

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह अत्याधुनिक सामुदायिक भवन गढ़ीकैंट क्षेत्र की जनता के लिए एक बहुउपयोगी संसाधन होगा, जिसका उपयोग शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए किया जा सकेगा

 


देहरादून, 17 अप्रैल। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ीकैंट क्षेत्र में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने निर्माण कार्य से संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्णक पूर्ण किया जाए।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धामी सरकार की विशेषता है, कि वह जिन परियोजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह अत्याधुनिक सामुदायिक भवन गढ़ीकैंट क्षेत्र की जनता के लिए एक बहुउपयोगी संसाधन होगा, जिसका उपयोग शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होते ही यह भवन जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
इस दौरान एमडीडीए के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुप्ता, नीरा थापा, निर्मला भट्ट, मनोज क्षेत्री, प्रदीप शर्मा, सारिका प्रधान आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की मंजूरी पर जताई खुशी, युवाओं और मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की मंजूरी पर जताई खुशी, युवाओं और मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ     देहरादून। हरिद्वार में चिकित्सा शिक्षा...

शराब की दुकानों पर मनमानी नहीं चलेगी, धामी सरकार के सख्त रुख के बाद देहरादून में छापेमारी

शराब की दुकानों पर मनमानी नहीं चलेगी, धामी सरकार के सख्त रुख के बाद देहरादून में छापेमारी   शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और अनियमितताओं को...

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री धामी

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप...

मुख्यमंत्री धामी की मजबूत पैरवी पर केंद्र ने दी सड़कों की मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी की मजबूत पैरवी पर केंद्र ने दी सड़कों की मंजूरी देहरादून। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ने उत्तराखण्ड के दूरस्थ और दुर्गम पहाड़ी...

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्यमंत्री धामी ने लापरवाही और देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्यमंत्री धामी ने लापरवाही और देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश देहरादून। मानसून के...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here