30.2 C
Dehradun
spot_img

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस पर बीजेपी कार्यकर्ता मना रहे हैं सेवा सप्ताह, 400 विधार्थीयो को ट्रैक सूट हुए वितरित..  

Date:

Share:

सेवा सप्ताह के तहत राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में 400 विधार्थीयो को ट्रैक सूट हुए वितरित

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस पर बीजेपी कार्यकर्ता मना रहे हैं सेवा सप्ताह, 400 विधार्थीयो को ट्रैक सूट हुए वितरित..

 

 

देहरादून के डोभालवाला में शहीद प्रतीक आचार्य राजकीय इंटर कॉलेज में 75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि दर्जाधारी मंत्री कैलाश पंत एवं कैबिनेट मंत्री जोशी की पत्नी निर्मला जोशी के द्वारा ध्वजारोहण कर बच्चों और उपस्थित लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा सूबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। सेवा सप्ताह के दूसरे दिन में राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में 400 से अधिक बच्चों को पंजाब नेशनल बैंक के सीएसआर मद से ट्रैकसूट वितरित किए गए। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि मंत्री जोशी के जन्मदिवस के प्रथम दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर देश में स्वच्छता कार्यक्रम की अलख जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम से सेवा सप्ताह को प्रारम्भ किया गया। यह ऐसा पहली बार नहीं है कि उनके जन्मदिवस पर सेवा कार्य किये जा रहे हो बल्कि ऐसा पिछले लम्बे समय से होता आ रहा है कि मंत्री जोशी के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब और असहाय व्यक्तियों के बीच जाकर अलग-अलग माध्यमों से सेवार्थ के कार्य किये जाते हैं।

इस दौरान में मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भावना चौधरी, पार्षद सतेंद्र नाथ, मोहन बहुगुणा, जीवन लंबा, राकेश चड्ढा, प्रमोद थापा, मनोज भटनागर, राजेश शर्मा, ओमप्रकाश बावड़ी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ...

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here