21.6 C
Dehradun
spot_img

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में राम उत्सव के उपलक्ष में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग

Date:

Share:

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में राम उत्सव के उपलक्ष में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग

मंत्री गणेश जोशी ने प्राण प्रतिष्ठा के दिन लाइव प्रसारण देखने तथा सभी से अपने घरों में दिए जलाकर उत्सव मनाने की अपील

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के तहत उत्सव कार्यक्रम अंतर्गत देहरादून राजपुर रोड़ स्थित शिव मंदिर में नीतू लोहिया फाउंडेशन ब्लड फ्रेंड तथा नाड़ी योग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ” वॉक फॉर नवयुग” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंदिर प्रांगण में साफ सफाई की और श्रमदान किय
इसके पश्चात मंत्री गणेश जोशी ने श्री राम की आरती कर पूजा अर्चना की और प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना भी की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं से उनका परिचय प्राप्त भी किया।
इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विजय कॉलोनी के सभी राम भक्तों द्वारा आयोजित शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भगवान श्री राम के गीतों पर रामभक्तों के साथ थिरकते नजर आएं। नगर परिक्रमा के दौरान भारी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून जोहड़ी गांव में पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राजीव गुरुंग के निजी आवास में आयोजित श्री अखण्ड रामायण पाठ कार्यक्रम में भी प्रतिभाग कर रामायण पाठ किया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा अर्चना कर भगवान राम का आशिर्वाद प्राप्त कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा करोड़ों लोगों के आस्था के केंद्र मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम कल यानी 22 जनवरी को अपने महल में विराजमान होने जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर पूरे देशभर के छोटे बड़े धार्मिक स्थलों मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और निर्देशन में प्रदेश भर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के तहत उत्सव मनाया जा रहा है। प्रदेश में जगह जगह शोभा यात्रा, मंदिरों में स्वच्छता अभियान अखंड रामायण पाठ सहित अनेक कार्यक्रम किए जा रहे है। उन्होंने कहा आज पूरा देश राममय है। उन्होंने कहा 500 वर्षो की तपस्या के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है जो पूरे देशवासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी से प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण तथा सभी से अपने घरों में दिए जलाकर उत्सव मनाने की अपील भी की।

इस अवसर पर योगेश कुमार, सुमित गर्ग, अनुराग अग्रवाल, हिमांशु लोहिया, सुबोध लोहिया, डॉ. निशि भट्ट, सुरेंद्र मित्तल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सतेंद्र नाथ, भावना चौधरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ...

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here