23.9 C
Dehradun
spot_img

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ओखला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मनीष चौधरी के समर्थन में एक विशाल रैली में भाग लिया  

Date:

Share:

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ओखला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मनीष चौधरी के समर्थन में एक विशाल रैली में भाग लिया

नई दिल्ली, 03 फरवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ओखला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मनीष चौधरी के समर्थन में एक विशाल रैली में भाग लिया।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने दिल्लीवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। रैली में मंत्री गणेश जोशी का एक अनोखा अंदाज भी देखने को मिला, जब उन्होंने खुद दोपहिया वाहन चलाकर भाजपा प्रत्याशी मनीष चौधरी के लिए प्रचार किया। उनके इस अंदाज ने न सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं बल्कि स्थानीय जनता का भी ध्यान आकर्षित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रैली में उमड़े जनसैलाब इस बात का स्पष्ट संकेत है, कि दिल्ली में डबल इंजन सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार दिल्ली में बदलाव लाने और विकास को गति देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने दिल्ली की जनता से आग्रह किया कि 05 फरवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान कर दिल्ली के समग्र विकास हेतु अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी मनीष चौधरी, पूर्व मंत्री नीतू चौधरी, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे से आसान होगी दुर्गम धामों की राह, मुख्यमंत्री धामी की पहल से श्रद्धालुओं और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी...

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे से आसान होगी दुर्गम धामों की राह, मुख्यमंत्री धामी की पहल से श्रद्धालुओं और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी...

मेरे सपनों का उत्तराखंड: उत्तराखंड के भविष्य को नीति निर्माण से जोड़ने की अभिनव पहल—धामी ने विद्यार्थियों को बनाया भागीदार

मेरे सपनों का उत्तराखंड: उत्तराखंड के भविष्य को नीति निर्माण से जोड़ने की अभिनव पहल—धामी ने विद्यार्थियों को बनाया भागीदार   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...

अंकिता हत्याकांड : पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता, दिवंगत अंकिता के भाई और पिता को दी गई नौकरी

अंकिता हत्याकांड : पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता, दिवंगत अंकिता के भाई और पिता को दी गई नौकरी       देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here