21.2 C
Dehradun
spot_img

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। सांसद ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर एजुकेशन मिशन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा

Date:

Share:

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवम् हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, प्रदेश की विकास योजनाओं सहित उत्तराखण्ड के विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई

हरिद्वार सांसद निशंक ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी से शिष्टाचार भेंट की व आशीर्वाद प्राप्त किया

डॉ. निशंक ने अपनी कुछ स्वरचित पुस्तकें श्री महाराज जी को सप्रेम भेंट की

सांसद निशंक ने श्री गुरु राम राय ग्रुप के संस्थानों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। सांसद ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर एजुकेशन मिशन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा

सांसद निशंक ने एसजीआरआर ग्रुप की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की

सांसद निशंक ने महाराज जी से शिष्टाचार भेंट की व आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही अपनी बेटी के विवाह का निमंत्रण दिया

देहरादून
पूर्व केबिनेट मंत्री भारत सरकार एवम् हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने रविवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, प्रदेश की विकास योजनाओं सहित उत्तराखण्ड के विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। सांसद डॉ. निशंक ने श्री महाराज जी को अपनी स्वरचित पुस्तकें एवम् कृतियों का संकलन भी भेंट किया। डॉ. निशंक ने अपनी सुपुत्री विदुषी के विवाह का निमत्रण देते हुए श्री महाराज जी को विवाह मे आने के लिए आमंत्रित किया।
रविवार सुबह 10ः00 बजे हरिद्वार सांसद का काफिला श्री दरबार साहिब पहुँचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार सांसद निशंक का स्वागत किया गया। श्री महाराज जी ने सांसद को श्री दरबार साहिब का का स्मृति चिन्ह भेंट किया। सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आर्शीवाद प्राप्त किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान सांसद निशंक ने स्वलिखित पुस्तकों के संकलन में से आस्था एवम् आध्यात्म, धरती का स्वर्ग उत्तराखण्ड, शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र-निर्माण नई शिक्षा नीति 2020, हिमालय का लेखक गांव पुस्तकों की प्रतियां श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को सप्रेम भेट की। सांसद निशंक ने श्री गुरु राम राय ग्रुप के संस्थानों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों व स्टाफ के योगदान की भी भूरी भूरी सरहाना की।
श्री महाराज जी ने सांसद निशंक को शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर संस्थान के द्वारा स्कूली शिक्षा एवम् उच्च शिक्षा में किये जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। कागिलेगौर है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। सांसद ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर एजुकेशन मिशन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ...

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here