19.2 C
Dehradun
spot_img

एसजीआरआरयू के एल्यूमनाई मीट में पुरानी भूली बिसरी यादों को याद कर एलुमनाई रोमांचित हो गए। एल्युमनाई मीट में 100 भूतपूर्व छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया

Date:

Share:

एसजीआरआरयू में खट्टी मीठी यादों को याद कर रोमांचित हुए एलुमनाई

एसजीआरआरयू के एल्यूमनाई मीट में पुरानी भूली बिसरी यादों को याद कर एलुमनाई रोमांचित हो गए। एल्युमनाई मीट में 100 भूतपूर्व छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू)के स्कूल आफ बेसिक एंड अप्लाइड साइंसेज के सभागार में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं के लिए एलुमनाई मीट का भव्य आयोजन किया गया। एसजीआरआरयू के एल्यूमनाई मीट में पुरानी भूली बिसरी यादों को याद कर एलुमनाई रोमांचित हो गए। एल्युमनाई मीट में 100 भूतपूर्व छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव डॉक्टर अजय कुमार खंडूरी, विश्वविद्यालय समन्वयक डॉक्टर आरपी सिंह, संकाय अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने पूर्व छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. यशवीर दीवान ने सभी पूर्व छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के साथ संगठित होकर कार्य करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों की वर्तमान उपलब्धियां सुनकर बेहद प्रसन्नता हुई।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूड़ी ने पूर्व छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर उनके हितों के लिए प्रयासरत रहेगा। पूर्व छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों व साथियों के साथ खट्टे मीठे अनुभव सांझा किए। एक दूसरे को सालो बाद साथ देखकर कभी मुस्कुराए कभी खिलखिलाए तो कभी भावुक क्षणों को याद करके कुछ देर के लिए स्तब्ध हो गए। कार्यक्रम में डॉ. मनोज गहलोत, डॉ सुमन विज, डॉ मनीष मंडोली, डॉ. कुमुद सकलानी डॉ. लोकेश गंभीर, डॉ दीपक सोम, डॉ नवीन गौरव, शाहाना जबी इत्यादि मौजूद रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी की मजबूत पैरवी पर केंद्र ने दी सड़कों की मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी की मजबूत पैरवी पर केंद्र ने दी सड़कों की मंजूरी देहरादून। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ने उत्तराखण्ड के दूरस्थ और दुर्गम पहाड़ी...

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्यमंत्री धामी ने लापरवाही और देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्यमंत्री धामी ने लापरवाही और देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश देहरादून। मानसून के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ...

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here