23.5 C
Dehradun
spot_img

उत्तराखंड की प्रतिभा को सीएम धामी का सलाम, अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में पदक लाने वाले खिलाड़ियों का सम्मान  

Date:

Share:

 

उत्तराखंड की प्रतिभा को सीएम धामी का सलाम, अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में पदक लाने वाले खिलाड़ियों का सम्मान

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में राज्य के तीन होनहार कराटे चौंपियन्स को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित किए जा रहे सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। उन्होंने कहा, इन खिलाडियों ने अपनी खेल प्रतिभा से अपने माता-पिता के साथ ही उत्तराखंड का मान भी बढ़ाया है। तीनों खिलाड़ियों अनामिका, मैत्री व क्रियांश ने 5-6 जुलाई 2025 को कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित 9वीं साउथ एशियन कराटे चौंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत, कांस्य व कांस्य पदक जीते है, मुख्यमंत्री ने इन खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य के आयोजनों में सफलता के लिये शुभकामनाये भी दी।

इन खिलाड़ियों का चयन कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चौंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। जिसमें अनामिका बिष्ट, पुत्री श्री हरीश बिष्ट, जिला चंपावत – रजत पदक, मैत्री बलूनी, पुत्री श्री कैलाश बलूनी, डोईवाला, जिला देहरादून – कांस्य पदक तथा क्रियांश कौशिक, पुत्र श्री सुमंता शर्मा, जिला देहरादून – कांस्य पदक प्राप्त किया गया है।

Subscribe to our magazine

━ more like this

धामी सरकार की सशक्त व्यवस्था: शिवभक्तों की सुरक्षा, सेवा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता, अनुशासित कांवड़ यात्रा का दिया संदेश

धामी सरकार की सशक्त व्यवस्था: शिवभक्तों की सुरक्षा, सेवा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता, अनुशासित कांवड़ यात्रा का दिया संदेश धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा...

आपदा से प्रभावित खैनूरी के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री धामी ने दी राहत, सड़क बहाली को बनाया सर्वोच्च प्राथमिकता

आपदा से प्रभावित खैनूरी के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री धामी ने दी राहत, सड़क बहाली को बनाया सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा— जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं दायित्वधारी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा— जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं दायित्वधारी देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक...

मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी, जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी, जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here