21.2 C
Dehradun
spot_img

इस बार का गणतंत्र दिवस इसलिए भी बहुत ऐतिहासिक है क्यूंकि 22 जनवरी को एक ऐसा कार्य हुआ, जिसका हमें 500 साल से ज्यादा समय से इंतजार था : धामी

Date:

Share:

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में भी प्रधानमंत्री जी के दिशा-निर्देशन में हमारी सरकार ने कई बड़ी चुनौतियों पर पार पाया है..

इस बार का गणतंत्र दिवस इसलिए भी बहुत ऐतिहासिक है क्यूंकि 22 जनवरी को एक ऐसा कार्य हुआ, जिसका हमें 500 साल से ज्यादा समय से इंतजार था : धामी

जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त कानून के साथ ही सख्त नकल विरोधी कानून किया गया लागू : धामी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी आगे बढ़ रहे हैं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के गांधी पार्क में भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया..
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश को आजाद कराने में अहम योगदान देने वाले महापुरुषों का स्मरण करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार का गणतंत्र दिवस इसलिए भी बहुत ऐतिहासिक है क्यूंकि 22 जनवरी को एक ऐसा कार्य हुआ, जिसका हमें 500 साल से ज्यादा समय से इंतजार था। उन्होंने कहा कि अनेकों लोगों के बलिदान के बाद राम मंदिर का निर्माण हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीती 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्य पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी आगे बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दिशा-निर्देशन में हमारी सरकार ने कई बड़ी चुनौतियों पर पार पाया है। राज्य में सख्त धर्मांतरण कानून को लागू करने के साथ ही साथ अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करते हुए हमारी सरकार के द्वारा सख्त नकल विरोधी कानून लाने के साथ ही उत्तराखंड की महिलाओं को नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कहे अनुसार हम 21 वी सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों द्वारा दी गयी प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए इन कार्यक्रमों को तैयार करने वालों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, चंद्रगुप्त विक्रम, तरुण शर्मा, मुकेश गोयल, डॉ एस फारूख आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी की मजबूत पैरवी पर केंद्र ने दी सड़कों की मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी की मजबूत पैरवी पर केंद्र ने दी सड़कों की मंजूरी देहरादून। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ने उत्तराखण्ड के दूरस्थ और दुर्गम पहाड़ी...

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्यमंत्री धामी ने लापरवाही और देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्यमंत्री धामी ने लापरवाही और देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश देहरादून। मानसून के...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ...

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here