25 C
Dehradun
spot_img

इसका सकारात्मक प्रभाव जनहित में पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता पर भी पड़ेगा  

Date:

Share:

 

इसका सकारात्मक प्रभाव जनहित में पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता पर भी पड़ेगा

SASCI योजना के तहत उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सौगात.

राज्य के पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता योजना (SASCI) 2024-25 के तहत उत्तराखंड पुलिस को केंद्र सरकार से एक महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों और उत्तराखंड शासन व अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा प्रस्तुत औचित्यपूर्ण प्रस्ताव के परिणामस्वरूप, केंद्र सरकार ने 20 सितंबर 2024 को कुल ₹65.38 करोड़ की राशि स्वीकृत की है

मुख्यमंत्री के द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यक्षमता और दक्षता को तकनीकी एवं आर्थिक रूप से सुसज्जित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

इसी कड़ी में, केंद्र सरकार ने निम्नलिखित प्रमुख निर्माण परियोजनाओं के लिए यह राशि स्वीकृत की है:

*1. ₹28.09 करोड़ 156 आवासीय भवनों के निर्माण के लिए।*

*2. ₹37.29 करोड़ 6 पुलिस थानों और 14 पुलिस चौकियों के प्रशासनिक भवनों के निर्माण हेतु।*

*उत्तराखण्ड शासन एवं श्री अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड की सक्रिय भूमिका और समन्वय के परिणामस्वरूप* इन महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिससे निश्चित रूप से राज्य की कानून व्यवस्था मजबूत होगी एवम सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी। इन परियोजनाओं के तहत बनने वाले भवनों से *पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी कार्यकुशलता और मनोबल में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसका सकारात्मक प्रभाव जनहित में पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता पर भी पड़ेगा।*

. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप उत्तराखंड शासन और पुलिस विभाग राज्य की सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बुनियादी ढांचे के इस महत्वपूर्ण निवेश के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इस सहयोग से उत्तराखंड पुलिस को सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी, जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी, जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक...

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से देवभूमि उत्तराखण्ड अब विज्ञान और नवाचार की वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से देवभूमि उत्तराखण्ड अब विज्ञान और नवाचार की वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर पायनियर समाचार पत्र समूह एवं यूकॉस्ट के तत्वावधान...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्तराखंड की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए गौरव है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्तराखंड की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए गौरव है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी...

धामी का स्पष्ट संदेश: जनसेवा में लापरवाही नहीं चलेगी, हर शिकायत का होगा समयबद्ध समाधान

धामी का स्पष्ट संदेश: जनसेवा में लापरवाही नहीं चलेगी, हर शिकायत का होगा समयबद्ध समाधान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here