23.1 C
Dehradun
spot_img

अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से जुड़ेगा हर संस्थान, मुख्यमंत्री धामी का दूरदर्शी निर्णय  

Date:

Share:

 

अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से जुड़ेगा हर संस्थान, मुख्यमंत्री धामी का दूरदर्शी निर्णय

 

 

उत्तराखंड की धामी सरकार लगातार ऐसे निर्णय ले रही है, जो राज्य के भविष्य को नई दिशा देने वाले साबित हो रहे हैं। इन्हीं बड़े निर्णयों की श्रृंखला में अब एक और ऐतिहासिक कदम जुड़ गया है। गैरसैंण में आयोजित मानसून सत्र के दौरान पारित उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक- 2025 को राजभवन की मंज़ूरी मिल गई है। इसके साथ ही इस विधेयक के कानून बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
इस कानून के लागू होने से राज्य की शिक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय शुरू होगा।
विधेयक के प्रावधानों के तहत अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया जाएगा, जो राज्य में संचालित अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों को मान्यता प्रदान करने का कार्य करेगा। यह व्यवस्था शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही को और मजबूत बनाएगी।
सबसे अहम पहलू यह है कि अब मदरसे और अन्य अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों को भी उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त करनी होगी। स्पष्ट प्रावधान किया गया है कि 1 जुलाई 2026 के बाद मदरसा बोर्ड निरस्त हो जाएगा और सभी मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का सिलेबस लागू होगा। इसके साथ ही मदरसों में नियुक्त शिक्षकों की योग्यता भी उत्तराखंड बोर्ड के मानकों के अनुरूप होगी।
यह निर्णय शिक्षा व्यवस्था में समानता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ अल्पसंख्यक समाज के बच्चों को मुख्यधारा की आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल के रूप में देखा जा रहा है। इससे बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों में समान आधार मिलेगा, साथ ही समाज में समरसता और प्रगतिशील सोच को भी बढ़ावा मिलेगा।
धामी सरकार का यह कदम केवल एक विधायी बदलाव नहीं, बल्कि उत्तराखंड के भविष्य को संवारने वाला दूरगामी फैसला है, जो शिक्षा को सचमुच “सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम” बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत 06 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक...

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से देवभूमि उत्तराखण्ड अब विज्ञान और नवाचार की वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से देवभूमि उत्तराखण्ड अब विज्ञान और नवाचार की वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर पायनियर समाचार पत्र समूह एवं यूकॉस्ट के तत्वावधान...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्तराखंड की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए गौरव है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्तराखंड की सैन्य परंपरा पूरे देश के लिए गौरव है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी...

धामी का स्पष्ट संदेश: जनसेवा में लापरवाही नहीं चलेगी, हर शिकायत का होगा समयबद्ध समाधान

धामी का स्पष्ट संदेश: जनसेवा में लापरवाही नहीं चलेगी, हर शिकायत का होगा समयबद्ध समाधान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 488 एकल महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये

धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 488 एकल महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here