27.2 C
Dehradun
spot_img

अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक विजेता / प्रतिभाग करने वाले कुशल खिलाड़ियों के लिए क्षैतिज आरक्षण विधेयक-2024 को मिली कैबिनेट की मंजूरी

Date:

Share:

चार प्रतिशत स्पोर्ट्स आरक्षण से खिलाड़ियो को मिलेगी नौकरी, खिलाड़ियों का होगा भविष्य उज्जवल

खिलाड़ियो के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण को कैबिनेट की मंजूरी पर सीएम धामी का आभार..

अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक विजेता / प्रतिभाग करने वाले कुशल खिलाड़ियों के लिए क्षैतिज आरक्षण विधेयक-2024 को मिली कैबिनेट की मंजूरी

आज मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।वहीं आज की कैबिनेट बैठक में खेल विभाग से संबंधित एक अहम निर्णय लिया गया।जिसके तहत अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक विजेता / प्रतिभाग करने वाले कुशल खिलाड़ियों के लिए क्षैतिज आरक्षण विधेयक-2024 को कैबिनेट की मंजूरी मिली है, जल्द ही इसे विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा।

यह हमारे खिलाड़ियो के लिए बेहद खुशी की बात है कि अब उन्हें सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा।इसके तहत ऐसे खिलाड़ी जो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाएंगे उन्हें सीधे तौर पर नौकरी का लाभ मिलेगा।खेल मंत्री ने कहा कि जल्द ही आगामी विधानसभा सत्र में चार प्रतिशत आरक्षण को पारित कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियो के लिए लगातार कार्य कर रही है।आज खिलाड़ियो के लिए हम खेल नीति लेकर आये हैं जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री उदीयमान योजना,मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना,आउट ऑफ टर्न जॉब ,नगद पुरुस्कार की धनराशि,भोजन थाली को बढ़ाना सहित कई अन्य शामिल हैं।कहा कि जल्द ही हम स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने सहित लोहाघाट में बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने जा रहे हैं।इनके बनने से हमारे खिलाड़ियो को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा।उन्हें खेल कौशल को और अधिक बढ़ाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।खेल मंत्री ने कैबिनेट द्वारा चार प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री धामी के साथ ही सभी कैबिनेट के सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ...

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here