21.2 C
Dehradun
spot_img

मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में परेड ग्राउंड देहरादून में 1.5 लाख से अधिक दीप किए प्रज्वलित.

Date:

Share:

मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में परेड ग्राउंड देहरादून में 1.5 लाख से अधिक दीप किए प्रज्वलित.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउंड देहरादून में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की मौजूदगी में परेड ग्राउंड में 1.5 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी लोगों के बीच पहुंचकर दीप जलाए एवं सभी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने राम भक्ति में लीन होकर श्री राम भजन भी गाया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ अवसर हम सबको देखने को मिल रहा है। सौभाग्य भरे क्षण के हम सभी साक्षी होंगे। उन्होंने कहा बड़ी संख्या में माताओ बहनों ने दीपोत्सव कार्यक्रम में आकर भगवान श्री राम के प्रति अपनी आस्था दिखाई है। जन-जन के सहयोग एवं भक्ति के कारण 1.5 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम राम की कृपा से इस भव्य दीपोत्सव में आए हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। आज उन्हीं के नेतृत्व में हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

इस दौरान कार्यक्रम में सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ...

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here