22.1 C
Dehradun
spot_img

उत्तराखंड में औद्योगिक निवेश,प्राथमिक क्षेत्र को आगे बढ़ाने के प्रयास सहित सर्विस सेक्टर आदि में खूब काम मिल रहा है.( धन्यवाद धामी जी )

Date:

Share:

धामी सरकार में तेजी से बढ़ रहे है रोजगार के अवसर पढ़े ये रिपोर्ट….

उत्तराखण्ड की प्रगति के लिए धामी सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयास रंग लाने लगे हैं.. पढ़िए यह खास रिपोर्ट

उत्तराखंड मे पिछले एक साल में बेरोजगारी दर में आई 3.5% की गिरावट…

धामी सरकार मे श्रम बल की भागेदारी 55.9% से बढ़कर पहुंची 60.1%….

आंकड़ों से मिले संकेत इशारे कर रहे हैं कि आने वाले सालों में भी रोजगार मिलने की दर में और ज्यादा इजाफा देखने को मिलेगा…( धामी सरकार ने खोले रोजगार के द्वार )

खासबात यह है कि शहरों में ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर तेजी से मिले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार में महिला श्रमिकों को भी खूब मिल रहा काम, 6.5% उछला ग्राफ..

पीएलएफएस के ताज़ा आंकड़ों से सामने आई सुनहरी तस्वीर… धन्यवाद धामी जी

पिछले एक वर्ष में उत्तराखण्ड में बेरोजगारी दर घटी है और लोगों के लिए रोजगार के मौके बढे हैं। खासतौर पर महिलाओं की भागेदारी के ग्राफ में उत्साहजनक उछाल देखा गया है..

उत्तराखंड में औद्योगिक निवेश,प्राथमिक क्षेत्र को आगे बढ़ाने के प्रयास सहित सर्विस सेक्टर आदि में खूब काम मिल रहा है.( धन्यवाद धामी जी )

उत्तराखण्ड की प्रगति के लिए धामी सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयास रंग लाने लगे हैं। तमाम स्तरों पर बड़े पैमाने पर किए जा रहे प्रयासों की वजह से रोजगार के अवसर तेजी से बढ़े हैं। खासतौर पर औद्योगिक निवेश,प्राथमिक क्षेत्र को आगे बढ़ाने के प्रयास,सर्विस सेक्टर आदि में खूब काम मिल रहा है। उद्योग सहित रोज़गार सृजन के समस्त क्षेत्रों में किए गए प्रयास अब परिणाम देने लगे करने के इच्छुक लोगों की संख्या में भी अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के आकड़े उत्तराखण्ड बताते हैं कि पिछले एक वर्ष में उत्तराखण्ड में बेरोजगारी दर घटी है और लोगों के लिए रोजगार के मौके बढे हैं। खासतौर पर महिलाओं की भागेदारी के ग्राफ में उत्साहजनक उछाल देखा गया है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने श्रमिकों की स्थिति को समझने के लिए निश्चित समयांतराल में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफस) करवाता है। हाल ही में इसके राज्यवार आंकड़े जारी किए गए हैं। उत्तराखण्ड में श्लोगों को रोजगार मिलने के मामले में बेहतरीन सुधार देखने को मिला है। 2021–22 में उत्तराखण्ड में बेरोजगारी दर 8.4% थी जो 2022–23 में घटकर 4.9% रह गई है। पिछले एक वर्ष में बेरोजगारी दर में 3.5 प्रतिशत की गिरावट आई है।

दरअसल, उत्तराखण्ड में बुनियादी सुविधाओं सहित उद्योग,प्राथमिक क्षेत्र,सर्विस सेक्टर सहित रोज़गार सृजन के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्राथमिकता के साथ किया जा रहे हैं।इसी का नतीजा है कि रोज़गार के अवसर बढ़े हैं।वर्ष 2021–22 में उत्तराखण्ड में श्रम बल की भागेदारी 55.9% थी। 2022–23 में 4.2% इजाफे के साथ यह 60.1% तक पहुंच गई है। आंकड़ों से साफ है कि काम मिलने से रोज़गार सृजन का ग्राफ तेज़ी से बढ़ा है।

महिलाओं के लिहाज से भी यह आंकड़ा सुखद है। वर्ष 2021–22 में उत्तराखण्ड में महिला श्रम बल की भागेदारी 34.6% थी। एक वर्ष में ही 2022–23 में यह बढ़कर 41.1% पर पहुंच गई है। इसमें भी 6.5% की वृद्धि हुई है। खासबात यह है कि शहरों में ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर बढ़े हैं। आंकड़ों से मिले संकेत इशारे कर रहे हैं कि आने वाले सालों में भी रोजगार मिलने की दर में और ज्यादा इजाफा देखने को मिलेगा…

Subscribe to our magazine

━ more like this

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here