25.6 C
Dehradun
spot_img

मुख्यमंत्री के जिलाधिकारी को निर्देश पात्र लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके, इसके लिए योजनाओं के व्यापक प्रचार पर और अधिक ध्यान दिया जाय

Date:

Share:

मुख्यमंत्री धामी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद बागेश्वर की महिला लाभार्थियों से संवाद किया

केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना एवं जन कल्याणकारी योजनाएं लोगों के लिए वरदान साबित हुई हैं

विकसित भारत संकल्प यात्रा :मुख्यमंत्री ने 5 महिला लाभार्थियों से संवाद कर उनके विचार जाने

लाभार्थियों ने केन्द्र एवं राज्य की विभिन्न योजनाओं के तहत उन्हें मिली सुविधाओं के लिये मोदी धामी का किया आभार व्यक्त

सरकार की योजनाओं की व्यापक जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिये राज्य की सभी ग्राम पंचायतों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई : धामी

योजनाओ का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचाया जा रहा है : धामी

मुख्यमंत्री के जिलाधिकारी को निर्देश पात्र लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके, इसके लिए योजनाओं के व्यापक प्रचार पर और अधिक ध्यान दिया जाय

प्रदेश की मातृशक्ति द्वारा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है: धामी

महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे अनेक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है: धामी

हाउस ऑफ हिमालयाज के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए : धामी

बागेश्वर में कीवी के उत्पादन को लगातार बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए: धामी

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निरंतर समूहों की मॉनिटरिंग करने तथा उनके उत्पादन को आगे बढ़ाने हेतु उनसे सुझाव लेकर उन्हें आवश्यक सहायता करने के भी निर्देश दिये

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद बागेश्वर की महिला लाभार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 5 महिला लाभार्थियों से संवाद कर उनके विचार भी जाने। लाभार्थियों ने केन्द्र एवं राज्य की विभिन्न योजनाओं के तहत उन्हें मिली सुविधाओं के प्रति प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को उत्तरायणी की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई और उनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। सरकार की योजनाओं की व्यापक जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिये राज्य की सभी ग्राम पंचायतों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना एवं जन कल्याणकारी योजनाएं लोगों के लिए वरदान साबित हुई हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी बागेश्वर को निर्देश दिये कि विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके, इसके लिए योजनाओं के व्यापक प्रचार पर और अधिक ध्यान दिया जाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति द्वारा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे अनेक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए। बागेश्वर में कीवी के उत्पादन को लगातार बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।

इस अवसर पर महिला समूहों के लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद के दौरान अपने समूहों के उत्पादन, विक्रय, आय आदि के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निरंतर समूहों की मॉनिटरिंग करने तथा उनके उत्पादन को आगे बढ़ाने हेतु उनसे सुझाव लेकर उन्हें आवश्यक सहायता करने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी श्रीमती पूजा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की लाभार्थी श्रीमती गीता खेतवाल, कृषि, पशुपालन और उद्यान के क्षेत्र की योजनाओं की लाभार्थी श्रीमती आनंदी देवी, श्रीमती मंजू बोरा एवं श्रीमती सुनीता मेहता ने मुख्यमंत्री से संवाद किया।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कहा कि राज्य में जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन, नदी संरक्षण, वनीकरण, वन्यजीव संरक्षण और हरित ऊर्जा के...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कहा कि राज्य में जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन, नदी संरक्षण, वनीकरण, वन्यजीव संरक्षण और हरित ऊर्जा के...

मुख्यमंत्री आवास परिसर में 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली एवं बर्ड-फ्रेंडली गार्डन) के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री आवास परिसर में 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली एवं बर्ड-फ्रेंडली गार्डन) के निर्माण कार्य का शुभारम्भ   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री आवास परिसर...

चारधाम यात्रा को बना रहे हैं और अधिक सुगम , मुख्यमंत्री का फोकस—सुरक्षित और सुखद चारधाम यात्रा

  चारधाम यात्रा को बना रहे हैं और अधिक सुगम , मुख्यमंत्री का फोकस—सुरक्षित और सुखद चारधाम यात्रा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नकल माफियाओं और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून...

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नकल माफियाओं और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की राष्ट्रीय मंच से सराहना नितिन नवीन ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और संवेदनशील कार्यशैली धामी की सबसे...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की राष्ट्रीय मंच से सराहना नितिन नवीन ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और संवेदनशील कार्यशैली धामी की सबसे...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here