25.2 C
Dehradun
spot_img

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

Date:

Share:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पंहुचे, जहॉं हैलीपैड में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल,उत्तराखंड सरकार में विभिन्न दायित्वधारी जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

 

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करें।

मुख्यमंत्री ने जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुलक्षेम पूछी व जनसमस्याएं सुनी । उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि छोटी छोटी समस्याओं के लिए किसी को भी बार-बार चक्कर न लगाना पड़े, इसका ध्यान रखें।

 

तत्पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी-चोरगलिया-

सितारगंज मार्ग में शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नव निर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आर सी सी कंक्रीट सेतु का लोकार्पण किया।

 

बताते चलें कि शेर नाला उफान पर आने से मानसून सीजन में क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। आवागमन बाधित होने के साथ ही क्षेत्रीय जनता लंबी दूरी तय कर गंतव्य तक पहुंचती थी। ऐसे में नव निर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु के लोकार्पण से क्षेत्रीय जनता के साथ साथ पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार जताया है।

 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट,कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा,विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट,सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री...

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने...

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए राजधानी देहरादून स्थित...

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश...

धामी सरकार में मातृशक्ति को मिला सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया आधार, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सरकार का विशेष फोकस

धामी सरकार में मातृशक्ति को मिला सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया आधार, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सरकार का विशेष फोकस   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here