22.2 C
Dehradun
spot_img

मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में सड़क मरम्मत और विकास कार्य के लिए 5.29 करोड़ की मंजूरी दी

Date:

Share:

 

मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में सड़क मरम्मत और विकास कार्य के लिए 5.29 करोड़ की मंजूरी दी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों, पुलों विभिन्न जनपदों में कार्यालय एवं आवासीय भवनों के निर्माण, सीवर लाईनों के सुदृढ़ीकरण के साथ ही कुंभ मेले से संबंधित अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु 118 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसमा क्षेत्र भीमताल में तल्ला रामगढ़ रातीघाट (श्री अरविन्दों सारणी) मोटर मार्ग के कि०मी० 1 से 8 के मध्य विकास एवं मरम्मत कार्य हेतु 5.29 करोड़ तथा मुख्यमंत्री घोषणा के तहत
जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत व सल्ट के अन्तर्गत खैरना-रानीखेत रामनगर राज्य मार्ग सं0-14 के मोहान से गनियाद्योली प्रभाग को 1.50 लेन में परिवर्तित कर सुधारीकरण एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य हेतु ₹ 5.75 करोड़, जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग सं० 87 (109) के काठगोदाम से रानीबाग खंड पर 75 मीटर स्पान वाले स्टील ट्रस ब्रिज का निर्माण कार्य हेतु ₹ 11.78 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल के मुख्यालय स्थित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार आवासीय भवन टाईप-03 (04 यूनिट) व टाईप-4 (01 यूनिट) के निर्माण कार्य हेतु ₹ 1.66 करोड़, राज्य सम्पत्ति विभाग के नियंत्रणाधीन ओल्ड ऑफिसर्स कॉलोनी रेसकोर्स, देहरादून में अवस्थित गिरासू भवनों के ध्वस्तीकरण के उपरान्त रिक्त भूमि पर श्रेणी-02 स्तर के कुल 31 आवासएवं श्रेणी-04 स्तर के कुल 10 आवास के निर्माण कार्य हेतु ₹ 21.29 करोड़ के साथ जनपद चम्पावत के अन्तर्गत तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) में जिलाधिकारी चम्पावत के कैम्प कार्यालय एवं आवासीय भवन का निर्माण कार्य हेतु ₹ 4.78 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड पेयजल निगम की आमवाला, देहरादून जलोत्सारण योजना हेतु ₹ 18 करोड़, रिस्पना टंªक सीवर के सुदृढीकरण कार्य की जलोत्सारण योजना हेतु ₹ 2.67 करोड़ तथा रिंग फैसिंग कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद देहरादून की देहरादून शाखा के अन्तर्गत शक्ति विहार, निरंजनपुर क्षेत्र में सीवर नेटवर्क बिछाने की योजना हेतु ₹ 2.47 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला-2027 के प्रस्तावित विभिन्न विभागों के 32 कार्यों हेतु ₹ 44.15 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Subscribe to our magazine

━ more like this

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से मिला उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी 

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से मिला उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here