33.5 C
Dehradun
spot_img

मुख्यमंत्री धामी के भाषण के दौरान सभा स्थल पर “धाकड़ धामी ज़िंदाबाद” और “मोदी-धामी-नितीश सरकार ज़िंदाबाद” के नारे गूंज उठे।    

Date:

Share:

मुख्यमंत्री धामी के भाषण के दौरान सभा स्थल पर “धाकड़ धामी ज़िंदाबाद” और “मोदी-धामी-नितीश सरकार ज़िंदाबाद” के नारे गूंज उठे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के तहत कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सचिंद्र प्रसाद सिंह के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। यह मुख्यमंत्री धामी का बिहार का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे दो जनसभाओं को संबोधित कर एक रोड शो में भी शामिल हो चुके हैं।

अपने संबोधन की शुरुआत में मुख्यमंत्री धामी ने बिहार की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि “मैं भगवान गौतम बुद्ध और सम्राट अशोक की इस पवित्र भूमि तथा सीता माता की शरण स्थली रही पूर्वी चंपारण की भूमि को शीश झुका कर नमन करता हूं।” उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उत्तराखंड आध्यात्म की भूमि है, उसी प्रकार बिहार संस्कृति और गौरव की भूमि रही है। चाहे हरियाणा हो या मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ या दिल्ली सभी जगह डबल इंजन की सरकारों ने विकास को नई ऊंचाई दी है। बिहार में भी यही विकास यात्रा आगे बढ़ेगी।

उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि गप्पू और पप्पू के गठबंधन ने लोगों को ठगकर अपनी तिजोरियां भरने का कार्य किया है। लालू और राबड़ी ने पूरे बिहार को गरीबी के दलदल में धकेला था। उस समय कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी, हर सरकारी योजना में भ्रष्टाचार होता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार नक्सलवाद और जंगलराज से मुक्त हुआ है। मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में बिहार के समग्र विकास हेतु साढ़े नौ लाख करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं स्वीकृत की हैं। लालू और राबड़ी के शासनकाल में जहां उद्योग बिहार से भाग जाते थे, वहीं आज एनडीए की सरकार में बिहार की जीडीपी में उद्योगों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।”

उन्होंने कहा कि बिहार में परिवारवाद की राजनीति करने वाले लोग विकास की नीति का विरोध कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी के भाषण के दौरान सभा स्थल पर “धाकड़ धामी ज़िंदाबाद” और “मोदी-धामी-नितीश सरकार ज़िंदाबाद” के नारे गूंज उठे।

इस अवसर पर बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री संतोष सुमन भी मौजूद रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कहा कि राज्य में जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन, नदी संरक्षण, वनीकरण, वन्यजीव संरक्षण और हरित ऊर्जा के...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कहा कि राज्य में जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन, नदी संरक्षण, वनीकरण, वन्यजीव संरक्षण और हरित ऊर्जा के...

मुख्यमंत्री आवास परिसर में 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली एवं बर्ड-फ्रेंडली गार्डन) के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री आवास परिसर में 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली एवं बर्ड-फ्रेंडली गार्डन) के निर्माण कार्य का शुभारम्भ   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री आवास परिसर...

चारधाम यात्रा को बना रहे हैं और अधिक सुगम , मुख्यमंत्री का फोकस—सुरक्षित और सुखद चारधाम यात्रा

  चारधाम यात्रा को बना रहे हैं और अधिक सुगम , मुख्यमंत्री का फोकस—सुरक्षित और सुखद चारधाम यात्रा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नकल माफियाओं और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून...

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नकल माफियाओं और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की राष्ट्रीय मंच से सराहना नितिन नवीन ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और संवेदनशील कार्यशैली धामी की सबसे...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की राष्ट्रीय मंच से सराहना नितिन नवीन ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और संवेदनशील कार्यशैली धामी की सबसे...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here