25.2 C
Dehradun
spot_img

मसूरी से लौटते समय मंत्री गणेश जोशी ने देर रात्रि देहरादून–मसूरी मोटर मार्ग स्थित गलोगी क्षेत्र में चल रहे निर्माणाधीन ट्रीटमेंट कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया    

Date:

Share:

मसूरी से लौटते समय मंत्री गणेश जोशी ने देर रात्रि देहरादून–मसूरी मोटर मार्ग स्थित गलोगी क्षेत्र में चल रहे निर्माणाधीन ट्रीटमेंट कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

 

मसूरी से लौटते समय उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देर रात्रि देहरादून–मसूरी मोटर मार्ग स्थित गलोगी क्षेत्र में चल रहे निर्माणाधीन ट्रीटमेंट कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने सड़क निर्माण, जल निकासी व्यवस्था एवं सुरक्षा दीवारों से संबंधित कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समयावधि में पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को यातायात में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

स्थानीय नागरिकों ने मंत्री जोशी को अवगत कराया कि सड़क किनारे मिट्टी के ढेर लगे होने से मसूरी–देहरादून मार्ग पर यात्रियों और पर्यटकों को परेशानी हो रही है। इस पर मंत्री जोशी ने मौके पर ही अधिकारियों को तत्काल मिट्टी हटवाने और सड़क को पूर्ण रूप से खोलने के निर्देश दिए।

मंत्री जोशी ने कहा कि मसूरी मार्ग राज्य का एक प्रमुख पर्यटन एवं संपर्क मार्ग है, जहां सुगम और सुरक्षित यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर तेजी से कार्य कर रही है, जिससे पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बरसात के मौसम में ढाल स्थिरीकरण और जल निकासी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के भूस्खलन या यातायात अवरोध की स्थिति उत्पन्न न हो।

निरीक्षण के दौरान मसूरी नगरपालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से मिला उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी 

राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से मिला उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here