25.4 C
Dehradun
spot_img

उत्तराखंड में पेपर लीक रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त  

Date:

Share:

 

उत्तराखंड में पेपर लीक रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त

यूकेएसएसएससी परीक्षा मामले में दो पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। इससे पहले मामले में हरिद्वार में ड्यूटी पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट की लापरवाही सामने आई थी।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूके एसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर सेंटर से बाहर भेजने के मामले में हरिद्वार पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने परीक्षा केन्द्र आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, बहादरपुर जट में ड्यूटी पर तैनात रहे दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को भी निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित पुलिसकर्मियों में सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार और कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी शामिल हैं। दोनों पर परीक्षा ड्यूटी के दौरान संवेदनशीलता और सतर्कता न बरतने का आरोप है। एसएसपी ने इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश पारित किया है। मामले की जांच सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत को सौंपी गई है। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
एसएसपी डोबाल ने साफ कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा और निगरानी में तैनात पुलिसकर्मी अगर अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार नहीं रहेंगे तो सीधे तौर पर उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी का युवाओं को संदेश- आपके विचार तय करेंगे विकसित उत्तराखंड की दिशा, सपनों को अवसर देना सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री धामी का युवाओं को संदेश- आपके विचार तय करेंगे विकसित उत्तराखंड की दिशा, सपनों को अवसर देना सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

संतों का आशीर्वाद और महादेव की भक्ति के संग मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ

संतों का आशीर्वाद और महादेव की भक्ति के संग मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को...

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे से आसान होगी दुर्गम धामों की राह, मुख्यमंत्री धामी की पहल से श्रद्धालुओं और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी...

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे से आसान होगी दुर्गम धामों की राह, मुख्यमंत्री धामी की पहल से श्रद्धालुओं और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी...

मेरे सपनों का उत्तराखंड: उत्तराखंड के भविष्य को नीति निर्माण से जोड़ने की अभिनव पहल—धामी ने विद्यार्थियों को बनाया भागीदार

मेरे सपनों का उत्तराखंड: उत्तराखंड के भविष्य को नीति निर्माण से जोड़ने की अभिनव पहल—धामी ने विद्यार्थियों को बनाया भागीदार   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...

अंकिता हत्याकांड : पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता, दिवंगत अंकिता के भाई और पिता को दी गई नौकरी

अंकिता हत्याकांड : पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता, दिवंगत अंकिता के भाई और पिता को दी गई नौकरी       देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here