34.1 C
Dehradun
spot_img

कुँआवाला बाजार भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने दुकानदारों और नागरिकों से की बातचीत, स्वदेशी उत्पादों के लाभ बताए  

Date:

Share:

 

कुँआवाला बाजार भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने दुकानदारों और नागरिकों से की बातचीत, स्वदेशी उत्पादों के लाभ बताए

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के कुँआवाला बाजार में “स्वदेशी अपनाओ” तथा जीएसटी की नई दरों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बाजार भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उन्हें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लाभों और कर प्रणाली में हाल ही में लागू की गई नई दरों के संबंध में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाना न केवल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह स्थानीय कारीगरों, लघु उद्योगों और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दरों में किए गए संशोधन का उद्देश्य आम जनता की सुविधा और व्यापारिक गतिविधियों को सरल बनाना है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और सरल कर प्रणाली के माध्यम से प्रदेश की आर्थिकी को गति मिलेगी । उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता और लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही “स्वदेशी अपनाओ” अभियान को व्यापक सफलता मिलेगी और राज्य की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

इस अवसर पर विधायक श्री बृजभूषण गैरोला भी मौजूद थे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में अब बख्शे नहीं जाएंगे दोषी अधिकारी: मुख्यमंत्री धामी

हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में अब बख्शे नहीं जाएंगे दोषी अधिकारी: मुख्यमंत्री धामी भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर...

पारंपरिक खेती को नई ताकत देने खेत में उतरे मुख्यमंत्री

पारंपरिक खेती को नई ताकत देने खेत में उतरे मुख्यमंत्री       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में...

टिलर थाम खेत में उतरे धामी, किसानों को दिया संदेश— जैविक खेती अपनाओ, उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाओ

टिलर थाम खेत में उतरे धामी, किसानों को दिया संदेश— जैविक खेती अपनाओ, उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाओ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने...

पौड़ी में विकास की सौगात, संस्कृति को सम्मान और युवाओं को अवसर

पौड़ी में विकास की सौगात, संस्कृति को सम्मान और युवाओं को अवसर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कहा कि राज्य में जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन, नदी संरक्षण, वनीकरण, वन्यजीव संरक्षण और हरित ऊर्जा के...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कहा कि राज्य में जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन, नदी संरक्षण, वनीकरण, वन्यजीव संरक्षण और हरित ऊर्जा के...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here