20.5 C
Dehradun
spot_img

जिलाधिकारी सविन बंसल का कदम — शहरी क्षेत्रों में एक ही दुकान पर भीड़ की समस्या खत्म करने को नई दुकानों का आवंटन  

Date:

Share:

जिलाधिकारी सविन बंसल का कदम — शहरी क्षेत्रों में एक ही दुकान पर भीड़ की समस्या खत्म करने को नई दुकानों का आवंटन

जिलाधिकारी सविन बसंल जिला पूर्ति कार्यालय में सरकारी सस्ते गल्ले की नई दुकानों के लिए प्रस्तावित दबी फाईल को निकालते हुए टैण्डर प्रक्रिया जारी कर दी है। जनमानस को भीड़ में लगकर एक ही दुकान से राशन लेने को मजबूर थे, जिलाधिकारी नई सस्ता गल्ला की राशन दुकानों के लिए टेण्डर करने के निर्देश दिए। विभिन्न नगर निगम/नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत नई सरकारी सस्ता गल्ले की दुकानों के आंवटन हेतु पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये थे जिसके क्रम में 17 नई सस्ते गल्ले राशन की दुकानें खुल गई हैं तथा 12 नई दुकानों के लिए टेण्डर आमंत्रित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने वर्षों से प्रस्तावित नई सस्ता गल्ला राशन की दुकानों की पत्रावली बाहर निकाली जिसका नतीजा यह निकला की 17 दुकाने खुल गई हैं तथा शेष दुकानों के लिए आवेदन आमत्रित किए गए हैं।
जनपद देहरादून के शहरी क्षेत्रों में उचित दर विक्रेताओं की मृत्यु/त्याग पत्र दिये जाने तथा आबादी में वृद्धि होने, शहर में विद्यमान उचित दर दुकानों पर राशन कार्ड उपभोक्ताओं का भार बढ़ने व सार्वजनिक वितरण प्रणाली व्यवस्था को सुदृढ करने तथा जनमानस की सुलभता के दृष्टिगत नई उचित दर की दुकानों के आंवटन हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रेस विज्ञाप्ति जारी की गई। जिसके क्रम में इन्वेस्ट उत्तराखण्ड पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदित आवेदनों पर नये उचित दर ़िवक्रेताओं के चयन हेतु चयन समिति की संस्तुति के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा जनपद के विभिन्न शहरी क्षेत्रों मौहल्लों 17 उचित दर विक्रेताओं को दुकान आवंटित की गई है।
अब जिला प्रशासन द्वारा 12 नई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिनमें नगर निगम देहरादून अन्तर्गत डालनवाला क्षेत्र दून विहार जाखन, कनाटप्लेस चुक्खुवाला, मियावाला क्षेत्र बालावाला, मोहकमपुर, ब्रहमणवाला, रायपुर प्रथम डांडा लखौण्ड (खुदानेवाला), नगर पालिका मसूरी अन्तर्गत बार्लोगंज, नगर निगम ऋषिकेश अन्तर्गत अम्बेडकर चौक, अद्वैतानन्द मार्ग, मुखर्जी चौक, इन्द्रा नगर, आशुतोष नगर राशन दुकानों के लिए टेण्डर आमंत्रित किए गए हैं

Subscribe to our magazine

━ more like this

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here