28.2 C
Dehradun
spot_img

धामी नेतृत्व में मोरी (उत्तरकाशी) से रणदेव सिंह, अगस्त्यमुनि (चमोली) से भुवनेश्वरी देवी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बने    

Date:

Share:

 

धामी नेतृत्व में मोरी (उत्तरकाशी) से रणदेव सिंह, अगस्त्यमुनि (चमोली) से भुवनेश्वरी देवी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बने

 

 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में आज नाम वापसी के साथ ही भाजपा ने एक और बड़ी जीत दर्ज की। जनपद टिहरी से पार्टी की अधिकृत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी इशिता सजवाण निर्विरोध चुनी गईं। इसी के साथ मोरी (उत्तरकाशी) से रणदेव सिंह, अगस्त्यमुनि (चमोली) से भुवनेश्वरी देवी, थौलधार (टिहरी गढ़वाल) से सुरेंद्र भंडारी, ओखलकांडा (नैनीताल) से केशव दत्त और हल्द्वानी (नैनीताल) से मंजू गौड़ ब्लॉक प्रमुख पद पर बिना मुकाबले जीत दर्ज करने में सफल रहे।

इन नतीजों के साथ अब तक प्रदेश में भाजपा के 5 जिला पंचायत अध्यक्ष और 16 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, जो पार्टी की संगठनात्मक मजबूती, सूक्ष्म रणनीति और जनता के अटूट विश्वास का सशक्त प्रमाण है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा ने पंचायत चुनावों में एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जब संगठन की पकड़ मजबूत हो, प्रत्याशी चयन सटीक हो और रणनीति गहराई से बनाई जाए, तो विपक्ष को मैदान में टिकने का मौका नहीं मिलता।

*कांग्रेस की कमजोर होती जमीन*

इन नतीजों ने कांग्रेस के घटते जनाधार को फिर उजागर कर दिया है। कई स्थानों पर पार्टी न केवल सीटें जीतने में असफल रही, बल्कि नामांकन में भी मुकाबला खड़ा करने की स्थिति में नहीं पहुंच पाई। भाजपा के लिए यह जीत केवल पंचायत चुनाव की सफलता नहीं, बल्कि 2027 के लिए मजबूत राजनीतिक संदेश है। जनता का भरोसा, संगठन की एकजुटता और मुख्यमंत्री धामी का नेतृत्व यही भाजपा की विजय यात्रा का आधार है।

Subscribe to our magazine

━ more like this

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन

जेन-जी युवाओं के विजन को समझेंगे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी, मुख्यमंत्री धामी से संवाद से पहले 140 विद्यार्थियों के सुझावों पर होगा व्यापक मंथन मुख्यमंत्री श्री...

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

सीएम धामी के सख्त रुख के अनुरूप एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की कार्रवाई, झाझरा में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण...

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

  सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, कहा- 8 दशकों से लंबित किशाऊ परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा...

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखण्ड की जमीन पर अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री धामी के सैनिक कल्याण संबंधी फैसलों की सराहना की, बोले- सैन्य धाम बनेगा वीर सैनिकों के सम्मान का...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here