20.2 C
Dehradun
spot_img

डीएम द्वारा अतिवृष्टि के कारण मानव क्षति, कच्चे और पक्के भवन के आंशिक क्षति होने पर प्रभावितों को यह अहैतुक सहायता उपलब्ध कराई गई है।

Date:

Share:

 

डीएम द्वारा अतिवृष्टि के कारण मानव क्षति, कच्चे और पक्के भवन के आंशिक क्षति होने पर प्रभावितों को यह अहैतुक सहायता उपलब्ध कराई गई है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर सदर तहसील के अंतर्गत दैवीय आपदा से प्रभावित 22 लोगों को 5.14 लाख की अहैतुक सहायता धनराशि के चेक वितरित किए गए। अतिवृष्टि के कारण मानव क्षति, कच्चे और पक्के भवन के आंशिक क्षति होने पर प्रभावितों को यह अहैतुक सहायता उपलब्ध कराई गई है।

देहरादून कांवली में दैवीय आपदा के कारण अरविन्द पुत्र प्रेम लाला की मृत्यु होने पर उनके पत्नी मीना देवी को 4.00 लाख की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई। गढ़ी में पक्का भवन आंशित क्षति होने पर प्रभावित अमित कुमार शर्मा को रु.11500, रिखौली में कच्चा भवन आंशिक क्षति पर सविता देवी, अर्पित बिष्ट को 4-4 हजार, योगेश क्षेत्री तथा घंघोड में भक्त बहादुर को उनका पक्का भवन आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर 6500 की अहैतुक सहायता चेक प्रदान किया गया। ब्रहमपुरी लोहिया नगर में कच्चे भवन आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर सरालीन, सागीर, नूरजहॉ व सत्तार अहमद को प्रति व्यक्ति 2500 रुपये की अहेतुक सहायत दी गई। बनिया बाजार बीरपुर में रेखा भण्डारी, मोहिनी शाही, रितिका कन्नौजिया, कुसुम वर्मा, पूजा शर्मा, कोमल, वीर बहादुर, अतुल, दल बहादुर को 5-5 हजार की सहायता धनराशि के चेक वितरित किए गए। जाखन में पक्का भवन क्षतिग्रस्त होने पर अशरफ अली व किशन थापा को 11500 की सहायता राशि प्रदान की गई। सरौना में कच्चा आवसीय भवन आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर प्रभावित रणवीर सिंह को 4 हजार की अहैतुक सहायता प्रदान की गई। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि सभी तहसीलों में आपदा प्रभावित क्षेत्रों को विस्तृत आंकलन करते हुए प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की राष्ट्रीय मंच से सराहना नितिन नवीन ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और संवेदनशील कार्यशैली धामी की सबसे...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की राष्ट्रीय मंच से सराहना नितिन नवीन ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और संवेदनशील कार्यशैली धामी की सबसे...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी हुए प्रभावित, सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में कैंट में दिखी संगठन की अभूतपूर्व ताकत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी हुए प्रभावित, सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में कैंट में दिखी संगठन की अभूतपूर्व ताकत   भारतीय जनता पार्टी के...

भगवा विचार और सनातन मूल्यों को नई शक्ति दे रही है धामी सरकार : नितिन नवीन

भगवा विचार और सनातन मूल्यों को नई शक्ति दे रही है धामी सरकार : नितिन नवीन   देहरादून 29 मई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देवभूमि से...

छोटे राज्य होकर भी बड़े राज्यों को चुनौती दे रहा उत्तराखंड, धामी सरकार की कार्यशैली की सराहना

    छोटे राज्य होकर भी बड़े राज्यों को चुनौती दे रहा उत्तराखंड, धामी सरकार की कार्यशैली की सराहना   देहरादून 28। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में देवभूमि में भाजपा का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में देवभूमि में भाजपा का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब   भाजपा परिवार ने अपने...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here