19.2 C
Dehradun
spot_img

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभिनव पहल करते हुए दो महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं  

Date:

Share:

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभिनव पहल करते हुए दो महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी टॉपर्स को एक दिन के लिए सांकेतिक जिला मजिस्ट्रेट (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) की भूमिका दी जाएगी। इस प्रेरणादायी कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रशासनिक अनुभव देना, उनमें आत्मविश्वास जगाना और उच्च लक्ष्य की ओर प्रेरित करना है। यह योजना जल्द ही जिलों में लागू की जाएगी और इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ‘नदी उत्सव’ आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं। राज्य की प्रमुख नदियों के नाम पर यह उत्सव जनसहभागिता के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य नदियों की सफाई, स्वच्छता, पुनर्जीवन और संरक्षण को जन अभियान का रूप देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की नदियां केवल जलस्रोत ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवनशैली का हिस्सा हैं। ‘नदी उत्सव’ के माध्यम से आम जन को जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

धामी सरकार की यह पहल न केवल मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की ओर भी एक सशक्त प्रयास है।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की राष्ट्रीय मंच से सराहना नितिन नवीन ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और संवेदनशील कार्यशैली धामी की सबसे...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की राष्ट्रीय मंच से सराहना नितिन नवीन ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और संवेदनशील कार्यशैली धामी की सबसे...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी हुए प्रभावित, सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में कैंट में दिखी संगठन की अभूतपूर्व ताकत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी हुए प्रभावित, सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में कैंट में दिखी संगठन की अभूतपूर्व ताकत   भारतीय जनता पार्टी के...

भगवा विचार और सनातन मूल्यों को नई शक्ति दे रही है धामी सरकार : नितिन नवीन

भगवा विचार और सनातन मूल्यों को नई शक्ति दे रही है धामी सरकार : नितिन नवीन   देहरादून 29 मई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देवभूमि से...

छोटे राज्य होकर भी बड़े राज्यों को चुनौती दे रहा उत्तराखंड, धामी सरकार की कार्यशैली की सराहना

    छोटे राज्य होकर भी बड़े राज्यों को चुनौती दे रहा उत्तराखंड, धामी सरकार की कार्यशैली की सराहना   देहरादून 28। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में देवभूमि में भाजपा का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में देवभूमि में भाजपा का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब   भाजपा परिवार ने अपने...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here