19.2 C
Dehradun
spot_img

हाई प्रोफाइल शूटआउट केस में फंसे दो पंजाब निवासी अपराधी पहले से कई आपराधिक मामलों में वांछित    

Date:

Share:

 

हाई प्रोफाइल शूटआउट केस में फंसे दो पंजाब निवासी अपराधी पहले से कई आपराधिक मामलों में वांछित

 

*दिनांक 02 जून 2025 को हरिद्वार के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत खड़खड़ी स्थित सूखी नदी पुल के समीप एक होटल व्यवसायी को अज्ञात बाईक सवारों द्वारा गोली मारे जाने की घटना का हरिद्वार पुलिस द्वारा सफल अनावरण किया गया है। इस संगीन अपराध में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों मानव हंस और गौरव कुमार को हरिद्वार पुलिस ने पंजाब के फगवाड़ा जनपद से गिरफ्तार किया है।*

घटना में घायल होटल व्यवसायी अरुण पुत्र सत्यवान निवासी सांपला, रोहतक (हरियाणा), उम्र 25 वर्ष को तत्काल उपचार हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 385/25 धारा 109(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

इस जघन्य अपराध के अनावरण हेतु तत्काल संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा उच्च स्तरीय सर्विलांस, मुखबिर तंत्र एवं लगभग 1000 से अधिक CCTV फुटेज के विश्लेषण सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं पंजाब में गहन सुरागरसी की गई। लगातार अभियान के अंतर्गत दिनांक 11 जून 2025 को पुलिस टीम ने पंजाब के फगवाड़ा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी मानव हंस एवं गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि दोनों अभियुक्त नंदू उर्फ कपिल सागवान गैंग के सक्रिय सदस्य हैं तथा घटना गैंगवार की पुरानी रंजिश का परिणाम थी। इस मामले में फरार अभियुक्त हिमांशु सूद, बॉबी एवं शम्मी खान की तलाश भी जारी है।

जांच से यह भी स्पष्ट हुआ कि *हत्या की साजिश विदेश में बैठे गैंग लीडर नंदू उर्फ कपिल द्वारा रची गई थी, जिसकी प्रतिद्वंद्वी मंजित महल गैंग से पुरानी दुश्मनी चली आ रही है।* घटनास्थल पर हमले के दौरान प्रयुक्त पिस्टल, बाईक व जंग्गी एप्प का उपयोग कर आरोपियों ने पुलिस की निगरानी से बचने का प्रयास किया, जिसे सतर्कता पूर्वक विफल किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों के अतिरिक्त तीन फरार अभियुक्तों हिमांशु सूद, बॉबी एवं शम्मी खान की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। *अभियुक्तों के विरुद्ध पंजाब में कई गंभीर धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं।*

*श्री दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक महोदय ने इस सफल अनावरण में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने व अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश भी SSP हरिद्वार को दिए हैं।*

*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. मानव हंस, पुत्र अजय कुमार, निवासी हरगोविंद नगर, थाना सिटी फगवाड़ा, जिला कपूरथला, पंजाब (उम्र 21 वर्ष)
2. गौरव कुमार, पुत्र लक्ष्मी दास, निवासी BDO बहराय, नवांशहर, पंजाब (उम्र 28 वर्ष)

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की राष्ट्रीय मंच से सराहना नितिन नवीन ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और संवेदनशील कार्यशैली धामी की सबसे...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की राष्ट्रीय मंच से सराहना नितिन नवीन ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और संवेदनशील कार्यशैली धामी की सबसे...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी हुए प्रभावित, सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में कैंट में दिखी संगठन की अभूतपूर्व ताकत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी हुए प्रभावित, सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में कैंट में दिखी संगठन की अभूतपूर्व ताकत   भारतीय जनता पार्टी के...

भगवा विचार और सनातन मूल्यों को नई शक्ति दे रही है धामी सरकार : नितिन नवीन

भगवा विचार और सनातन मूल्यों को नई शक्ति दे रही है धामी सरकार : नितिन नवीन   देहरादून 29 मई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देवभूमि से...

छोटे राज्य होकर भी बड़े राज्यों को चुनौती दे रहा उत्तराखंड, धामी सरकार की कार्यशैली की सराहना

    छोटे राज्य होकर भी बड़े राज्यों को चुनौती दे रहा उत्तराखंड, धामी सरकार की कार्यशैली की सराहना   देहरादून 28। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में देवभूमि में भाजपा का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में देवभूमि में भाजपा का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब   भाजपा परिवार ने अपने...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here