19.4 C
Dehradun
spot_img

मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्माणाधीन मोटर मार्ग का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने और गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए    

Date:

Share:

मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्माणाधीन मोटर मार्ग का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने और गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए

 

 

देहरादून के ग्राम पंचायत सिमयारी में सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिये।
शनिवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रायपुर विकासखण्ड के राजकीय इंटर कॉलेज भगद्वारीखाल में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कृषि मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्नदाताओं की चिंता करते हैं, जिसका प्रमाण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। उन्होंने बताया कि बीते 11 वर्षों में इस योजना के माध्यम से रुपये 3.68 लाख करोड़ से अधिक की सीधी सहायता देश के 11 करोड़ से ज्यादा किसानों तक पहुंचाई जा चुकी है। यह केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में बड़ा कदम है। मंत्री जोशी ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान तभी सफल होगा जब किसान खुद इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने किसानों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरोना और क्यारा ग्राम पंचायतों में फलोत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, विशेषकर सेब व कीवी उत्पादन के लिए। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण कर संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फलदार पौधे का रोपण भी कृषि मंत्री ने किया।
इस दौरान मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्माणाधीन मोटर मार्ग का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने और गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, मंजीत रावत, ग्राम प्रधान दीपक भट्ट, नरेश नौटियाल, बालम सिंह, सुुन्दर सिंह पयाल, घनश्याम नेगी, अमरदेव भट्ट, संजय कोटवाल, दिनेश कुमार, रोशन लाल डबराल, विजयराम नौटियाल, बबीता रावत, अपर कृषि निदेशक परमाराम, मुख्य कृषि अधिकारी देवेन्द्र सिंह राणा, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक गिरी, अभिलाषा भट्ट सहित अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की राष्ट्रीय मंच से सराहना नितिन नवीन ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और संवेदनशील कार्यशैली धामी की सबसे...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की राष्ट्रीय मंच से सराहना नितिन नवीन ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और संवेदनशील कार्यशैली धामी की सबसे...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी हुए प्रभावित, सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में कैंट में दिखी संगठन की अभूतपूर्व ताकत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी हुए प्रभावित, सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में कैंट में दिखी संगठन की अभूतपूर्व ताकत   भारतीय जनता पार्टी के...

भगवा विचार और सनातन मूल्यों को नई शक्ति दे रही है धामी सरकार : नितिन नवीन

भगवा विचार और सनातन मूल्यों को नई शक्ति दे रही है धामी सरकार : नितिन नवीन   देहरादून 29 मई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देवभूमि से...

छोटे राज्य होकर भी बड़े राज्यों को चुनौती दे रहा उत्तराखंड, धामी सरकार की कार्यशैली की सराहना

    छोटे राज्य होकर भी बड़े राज्यों को चुनौती दे रहा उत्तराखंड, धामी सरकार की कार्यशैली की सराहना   देहरादून 28। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में देवभूमि में भाजपा का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में देवभूमि में भाजपा का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब   भाजपा परिवार ने अपने...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here