19.4 C
Dehradun
spot_img

बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होय। अर्थात् – अगर आप गलत काम करते हैं, तो आपको गलत परिणाम ही मिलेंगे। जैसी करनी वैसी भरनी। अर्थात – जैसा मनुष्य कर्म करेगा उसको वैसा ही फल मिलेगा, हो गया मुकदमा दर्ज    

Date:

Share:

 

बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होय। अर्थात् – अगर आप गलत काम करते हैं, तो आपको गलत परिणाम ही मिलेंगे। जैसी करनी वैसी भरनी। अर्थात – जैसा मनुष्य कर्म करेगा उसको वैसा ही फल मिलेगा, हो गया मुकदमा दर्ज

 

श्री दरबार साहिब द्वारा संचालित मातावाला बाग पर कब्जा करने की कोशिश करने वाले व नशे का कारोबार करने वाले अमन स्वेडिया पर देहरादून पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार देर रात कोतवाली पुलिस ने अमर स्वेडिया
पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की है।
बताया जा रहा है कि दून पुलिस ने अमन स्वेडिया के ठिकानों पर देर रात दबिश दी लेकिन आरोपी फरार बताया जा रहा है..
दरबार साहिब प्रबंधन ने बताया कि मातावाला बाग प्रकरण में अपने नशे का कारोबार बन्द होने से बौखलाया अमन स्वेडिया लगातार इस कोशिश में है कि किसी तरह से वह दोबारा मातावाला बाग अखाडे में कुश्ती व पहलवानी के नाम पर अपने नशे का कारोबार चला सके और मासूम युवाओं की जिन्दगी से खिलवाड़ कर सके।
जबकि आपको बता दे कि माननीय न्यायालय के आदेश पर मातावाला बाग में बिना श्री दरबार साहिब के अनुमति पत्र यानी (गेट पास) के रोक जारी है।
माननीय न्यायालय ने असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को बहुत गम्भीरता से लिया है।
आपको बता दे किजिला प्रशासन, देहरादून पुलिस व श्री दरबार साहिब प्रबन्धन के बीच दो माह पूर्व हुई बैठक वार्ता में यह निर्णय लिया गया था कि श्री गुरु राम राय दरबार साहिब द्वारा संचालित मातावाला बाग स्थित अखाड़े और कुश्ती के लिए कोई अन्य जगह खोजी जाए। इसके लिए श्री दरबार साहिब ने मथुरावाला स्थित जगह नियत की। लेकिन आरोप है कि पहलवानी का बहाना बनाने वाले अमन स्वेडिया को ऐसी जगह चाहिऐ जहां से वह अपने नशे के कारोबार को आसानी से चला सके। श्री दरबार साहिब व उनके पदाधिकारियों को दबाव में लाने के लिए अमन स्वेडिया व उसके साथियों ने सोशल मीडिया पर अनाप-सनाप दुश्प्रचार शुरू कर दिया जिसको दून पुलिस ने बड़ी गम्भीरता से लेकर जांच-पड़ताल करके अमन स्वेडिया के खिलाफ भारतीय न्याय सहिता 2023 के अनुसार 299, 351(2), 352, 352 (2) संगीन धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) न0 0208 में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दिया है, जिसमें कभी भी अमन स्वेडिया की गिरफ्तारी हो सकती है और जेल भेजा जा सकता है।
वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून अजय सिंह ने कहा कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। पुलिस कानून हाथ में लेने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। समाज में धार्मिक उन्माद व अशान्ति फैलाने की अनुमति किसी को भी नहीं है। जो व्यक्ति कानून तोड़ेगा उस पुर सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वही श्री दरबार साहिब प्रबन्धन ने देहरादून पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की है। उधर श्री दरबार साहिब प्रबन्धन पूर्व में अमन स्वेडिया के खिलाफ माननीय न्यायालय में 25 करोड़ की मानहानी का दावा पहले ही दर्ज करवा चुका है जिसपर कार्यवाही गतिमान है।
ऐसे में लगने लगा है कि आने वाला समय अमन स्वेडिया के लिए मुसीबतों से भरा रहने वाला है यहां तक की लोग यह बोल रहे हैं किजो नशे के कारोबार से इसने सम्पत्ति जोड़ी है और मकान बनाया है उसकी कुर्की होना तय है।.. वह तो आपने सुना ही होगा ना.. कि बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होय। अर्थात् – अगर आप गलत काम करते हैं, तो आपको गलत परिणाम ही मिलेंगे। जैसी करनी वैसी भरनी। अर्थात – जैसा मनुष्य कर्म करेगा उसको वैसा ही फल मिलेगा।..

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की राष्ट्रीय मंच से सराहना नितिन नवीन ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और संवेदनशील कार्यशैली धामी की सबसे...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की राष्ट्रीय मंच से सराहना नितिन नवीन ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और संवेदनशील कार्यशैली धामी की सबसे...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी हुए प्रभावित, सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में कैंट में दिखी संगठन की अभूतपूर्व ताकत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी हुए प्रभावित, सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में कैंट में दिखी संगठन की अभूतपूर्व ताकत   भारतीय जनता पार्टी के...

भगवा विचार और सनातन मूल्यों को नई शक्ति दे रही है धामी सरकार : नितिन नवीन

भगवा विचार और सनातन मूल्यों को नई शक्ति दे रही है धामी सरकार : नितिन नवीन   देहरादून 29 मई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देवभूमि से...

छोटे राज्य होकर भी बड़े राज्यों को चुनौती दे रहा उत्तराखंड, धामी सरकार की कार्यशैली की सराहना

    छोटे राज्य होकर भी बड़े राज्यों को चुनौती दे रहा उत्तराखंड, धामी सरकार की कार्यशैली की सराहना   देहरादून 28। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में देवभूमि में भाजपा का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में देवभूमि में भाजपा का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब   भाजपा परिवार ने अपने...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here