28.2 C
Dehradun
spot_img

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा निर्देश जारी, सीएम धामी के प्रयासों को मिली सफलता:नैनीताल में पार्किंग के लिए शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर अस्थायी रूप से उत्तराखंड सरकार को आवंटित  

Date:

Share:

 

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा निर्देश जारी, सीएम धामी के प्रयासों को मिली सफलता:नैनीताल में पार्किंग के लिए शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर अस्थायी रूप से उत्तराखंड सरकार को आवंटित

 

भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को को अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक, पार्किंग के रूप में उपयोग के लिए उत्तराखंड सरकार को आवंटित कर दिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र द्वारा इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से नैनीताल में पार्किंग की गंभीर समस्या को देखते हुए शत्रु संपत्ति – मैट्रोपोल होटल परिसर के खुले स्थान को पार्किंग हेतु अस्थायी रूप से आवंटित करने का अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री के अनुरोध को स्वीकार करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक, पार्किंग के रूप में उपयोग के लिए उत्तराखंड सरकार को आवंटित कर दिया गया है।

इस निर्णय से नैनीताल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल में आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। पार्किंग की बढ़ती समस्या से निजात मिलने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय के लिए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे नैनीताल में पार्किंग की समस्या को दूर करने में काफी सुविधा होगी।

Subscribe to our magazine

━ more like this

सीएम धामी ने शहीद आंदोलनकारियों की स्मृतियों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए उनकी प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा की

सीएम धामी ने शहीद आंदोलनकारियों की स्मृतियों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए उनकी प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की मंजूरी पर जताई खुशी, युवाओं और मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की मंजूरी पर जताई खुशी, युवाओं और मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ     देहरादून। हरिद्वार में चिकित्सा शिक्षा...

शराब की दुकानों पर मनमानी नहीं चलेगी, धामी सरकार के सख्त रुख के बाद देहरादून में छापेमारी

शराब की दुकानों पर मनमानी नहीं चलेगी, धामी सरकार के सख्त रुख के बाद देहरादून में छापेमारी   शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और अनियमितताओं को...

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री धामी

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप...

मुख्यमंत्री धामी की मजबूत पैरवी पर केंद्र ने दी सड़कों की मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी की मजबूत पैरवी पर केंद्र ने दी सड़कों की मंजूरी देहरादून। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ने उत्तराखण्ड के दूरस्थ और दुर्गम पहाड़ी...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here