22.8 C
Dehradun
spot_img

डीएम की सख्ती के चलते, आईएसबीटी चौक ड्रेनेज सिस्टम का अब स्थायी समाधान कार्य जोरों पर    

Date:

Share:

 

डीएम की सख्ती के चलते, आईएसबीटी चौक ड्रेनेज सिस्टम का अब स्थायी समाधान कार्य जोरों पर

 

 

देहरादून दिनांक 24 मार्च 2025, (सू.वि) जिलाधिकारी सविन बसंल ने आईएसबीटी चौक से आउटफॉल तक ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण और मौजूदा नाले की सफाई हेतु स्मार्ट सिटी से बजट का प्रबन्धन किया है इन कार्यों हेतु विधिवत टैण्डर जारी कर कार्य प्रारम्भ हो गया है। इस सभी कार्यों की टैण्डर प्रक्रिया में एक वर्ष का रखरखाव शामिल है, (जिसे 3 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है)।
मा0 मुख्यमंत्री के फोकस एरिया आईएसबीटी ड्रेनेज पर डीएम ने ठोस समाधान निकालते हुए प्रभावी प्लान तैयार किया जिस पर अब कार्य युद्धस्तर पर जारी है, डीएम स्वयं मॉनिटिरिंग कर रहें। डीएम ने सख्ती के कारण ही वर्षों से लम्बित आईएसबीटी डेªनेज कार्य आखिरकार युद्धस्तर पर जारी है। कार्याें का डीएम जल्द ही स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
आईएसबीटी पर वर्षों से जनमानस को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिससे जलभराव की घटना से समस्या होती रही है और यह प्रत्येक बरसात में एक बहुत बड़ी समस्या बनी रहती है, कई बार दुर्घटनाओं का भी कारण बनता है। अब इस पर डीएम ने प्लान तैयार कर स्मार्ट सिटी से बजट की व्यवस्था करते हुए इसका स्थायी समाधान खोज लिया है, और अब इस कार्य प्रारम्भहो गया है।
मानसून सीजन में शहर का एंट्री द्वार आईएसबीटी चौक अब जलमग्न नहीं होगा। मा० सीएम की प्ररेणा से जिलाधिकारी के प्रयासों से आईएसबीटी में स्मार्ट सिटी से नया ड्रेनेज सिस्टम निर्माण का काम शुरू हो गया है और जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी बजट में योजना के निर्माण के साथ ही इसके रखरखाव का प्रावधान भी किया है। आईएसबीटी में जलभराव की समस्या दूर होने से आम जनता एवं यात्रियों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा।
-0-

Subscribe to our magazine

━ more like this

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे से आसान होगी दुर्गम धामों की राह, मुख्यमंत्री धामी की पहल से श्रद्धालुओं और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी...

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे से आसान होगी दुर्गम धामों की राह, मुख्यमंत्री धामी की पहल से श्रद्धालुओं और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी...

मेरे सपनों का उत्तराखंड: उत्तराखंड के भविष्य को नीति निर्माण से जोड़ने की अभिनव पहल—धामी ने विद्यार्थियों को बनाया भागीदार

मेरे सपनों का उत्तराखंड: उत्तराखंड के भविष्य को नीति निर्माण से जोड़ने की अभिनव पहल—धामी ने विद्यार्थियों को बनाया भागीदार   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...

अंकिता हत्याकांड : पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता, दिवंगत अंकिता के भाई और पिता को दी गई नौकरी

अंकिता हत्याकांड : पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता, दिवंगत अंकिता के भाई और पिता को दी गई नौकरी       देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here