22.1 C
Dehradun
spot_img

उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा के साथ प्रधानमंत्री के जुड़ाव के लिए मुख्यमंत्री धामी ने जो प्रयास किए थे, उसका सार्थक परिणाम सामने आया है  

Date:

Share:

 

उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा के साथ प्रधानमंत्री के जुड़ाव के लिए मुख्यमंत्री धामी ने जो प्रयास किए थे, उसका सार्थक परिणाम सामने आया है

 

मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा और खूबसूरत हर्षिल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक-एक संदेश के गहरे मायने हैं। देश-दुनिया तक इन शब्दों की अनुगूूंज पहुंचना तय है।उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा को प्रधानमंत्री का जैसा साथ मिला, वह खास है। उन्होंने जिस अंदाज में उत्तराखंड की यात्रा का प्रमोशन किया है, वह अभूतपूर्व है। इसके बाद, उत्तराखंड के शीतकालीन पर्यटन के सरपट दौड़ने की पूरी उम्मीद की जा रही है।

प्रधानमंत्री का यह प्रवास उस वक्त हुआ है, जबकि करीब दो महीने की शीतकालीन यात्रा शेष है। इसके बाद 30 अप्रैल से चार धाम यात्रा का श्रीगणेश होना है। ऐसे में प्रधानमंत्री के एक प्रवास ने उत्तराखंड की दोनों यात्राओं के लिए बेहतर आधार तैयार कर दिया है। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड का हर तरह से प्रमोशन किया। प्रमोशन के लिए *घाम तापो पर्यटन* की बात हो, धर्माचार्यों और योगाचार्यों से शीतकाल में योग शिविर आयोजित करने की बात हो, कॉरपोरेट को सेमिनार का सुझाव हो, फिल्म निर्माताओं को फिल्मों की शूटिंग के लिए आह्वान हो या फिर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से अपील हो, सबने अपना अलग प्रभाव छोड़ा है।

*रजत जयंती वर्ष में सबसेे गंभीर प्रयास*
उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीतकालीन यात्रा का सबसे बड़ा प्रमोशन कर दिया है। इस यात्रा के प्रमोशन के लिए इससे पहले कभी इतने गंभीर प्रयास नहीं हुए। उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा के साथ प्रधानमंत्री के जुड़ाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो प्रयास किए थे, उसका सार्थक परिणाम सामने आया है। बहुत कम समय में उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा और पर्यटन देश-दुनिया की नजरों में आ गए हैं।

*फिर साबित हुए सबसे बडे़ ब्रांड एंबेसडर*
प्रधानमंत्री एक बार फिर उत्तराखंड केे लिए सबसे बडे़ ब्रांड एंबेसडर साबित हुए हैं। केदारनाथ धाम का उदाहरण सामने हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सक्रियता से श्रद्धालुओं के पहुंचने के नए रिकार्ड बने हैं। शीतकालीन यात्रा का हिस्सा बनने की इच्छा प्रधानमंत्री ने 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के मौके पर ही जाहिर कर दी थी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से भावनात्मक लगाव ही है, वह कार्यक्रम में बदलाव के बावजूद मुखवा-हर्षिल पहुंच गए।

*मुखवा हर्षिल निहाल, पीएम-सीएम का आभार*
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखवा आगमन से पूरा क्षेत्र निहाल है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहला अवसर है, जबकि कोई प्रधानमंत्री मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचा हो। गंगोेत्री मंदिर के सचिव सुरेश सेमवाल का कहना है-यह अवसर गौरवान्वित करने वाला है। तीर्थपुरोहित व लोक कलाकार रजनीकांत सेमवाल कहते हैं-मुखवा का चयन करने के लिए पीएम व सीएम के प्रति हम आभारी हैं।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नकल माफियाओं और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून...

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नकल माफियाओं और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की राष्ट्रीय मंच से सराहना नितिन नवीन ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और संवेदनशील कार्यशैली धामी की सबसे...

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की राष्ट्रीय मंच से सराहना नितिन नवीन ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और संवेदनशील कार्यशैली धामी की सबसे...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी हुए प्रभावित, सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में कैंट में दिखी संगठन की अभूतपूर्व ताकत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी हुए प्रभावित, सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में कैंट में दिखी संगठन की अभूतपूर्व ताकत   भारतीय जनता पार्टी के...

भगवा विचार और सनातन मूल्यों को नई शक्ति दे रही है धामी सरकार : नितिन नवीन

भगवा विचार और सनातन मूल्यों को नई शक्ति दे रही है धामी सरकार : नितिन नवीन   देहरादून 29 मई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देवभूमि से...

छोटे राज्य होकर भी बड़े राज्यों को चुनौती दे रहा उत्तराखंड, धामी सरकार की कार्यशैली की सराहना

    छोटे राज्य होकर भी बड़े राज्यों को चुनौती दे रहा उत्तराखंड, धामी सरकार की कार्यशैली की सराहना   देहरादून 28। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here