21.7 C
Dehradun
spot_img

कृषि मंत्री ने कहा कि पौiधा किसानों की आत्मा है, यह स्पष्ट करता है कि सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है  

Date:

Share:

 

कृषि मंत्री ने कहा कि पौiधा किसानों की आत्मा है, यह स्पष्ट करता है कि सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है

 

देहरादून, 13 फरवरी। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग की उपलब्धियों के संबंध में प्रेस वार्ता की। इस दौरान कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने और उनकी आजीविका संवर्धन के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। आजीविका बढ़ाने के लिए हरिद्वार तथा उधमसिंह नगर में अमृत सरोवर योजना के तहत बन रहे सरोवरों में मखाना की खेती को तथा सिंघाड़ा के उत्पादन को बढ़ाने के लिए आगामी बजट में व्यवस्था की गई और राज्य में फ्लोरीकल्चर को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की कृषि जलवायु एवं भौगोलिक परिस्थितियों विभिन्न औद्यानिक फसलों (फल, सब्जी, मसाला, पुष्प, मशरूम तथा मौनपालन) के उत्पादन के लिए अत्यधिक अनुकूल है। विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत इन फसलों के विकास के लिए व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं।
8iकृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि राजकीय उद्यान, चौबटिया में केन्द्रपोषित बागवानी मिशन योजना के तहत 671 लाख की लागत से सेब, अखरोट, खुबानी और प्लम जैसी फसलों पर आधारित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्वीकृति मिली है। यह केंद्र उन्नत पौध उत्पादन, नवीनतम तकनीकी प्रशिक्षण और गुणवत्ता परीक्षण में सहायता करेगा, जिससे राज्य के बागवानों को बड़ा लाभ मिलेगा। मिलेट्स फसलों के उत्पादन बढ़ाने और किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में स्टेट मिलेट मिशन का संचालन किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में जैविक खेती को बढावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह कदम खेती और बागवानी क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
कृषि मंत्री ने बताया कि रुद्रप्रयाग जनपद में उद्यान विभाग द्वारा वर्ष 2020 में काश्तकारों को वितरित किए गए कागजी नींबू के पौधों में जंगली जामीर फल आने के मामले में जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट के बाद मैसर्स संजीवनी पौधशाला तथा तत्समय में नर्सरी के चयन के दौरान तथा पौधों के सत्यापन में हुई लापरवाही के लिए जांच रिपोर्ट के आधार पर अपर निदेशक डा0 आर0के0 सिंह एवं तत्समय के जिला उद्यान अधिकारी (सेवानिवृत) योगेन्द्र सिंह चौधरी, दोनों अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है और इसके तहत आरोप पत्र जारी कर दिए गए हैं। साथ ही, संबंधित नर्सरी के खिलाफ नर्सरी एक्ट और अन्य प्रचलित नियमों के तहत कार्रवाई करने तथा कालीसूची में डालने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पौधा किसानों की आत्मा है और इस प्रकार की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायतें आजतक मिली है उन पर सरकार द्वारा कार्यवाही की गई है। कृषि मंत्री ने कहा कि पौधा किसानों की आत्मा है, यह स्पष्ट करता है कि सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इससे अन्य नर्सरियों और अधिकारियों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिए गई है ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो।
इस अवसर पर कृषि सचिव डा0 एसएन पांडे, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, कैप निदेशक डा0 नृपेन्द्र चौहान, संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार, संयुक्त निदेशक डा0 रतन कुमार, बागवानी निदेशक महेंद्र पाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज महिलाएं इस प्रकार के प्लेटफॉर्म के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं और समाज...

  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज महिलाएं इस प्रकार के प्लेटफॉर्म के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं और समाज...

कपाट खुलने के शुभ अवसर पर सीएम धामी ने पीएम मोदी के नाम पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर राष्ट्र की खुशहाली की प्रार्थना की

कपाट खुलने के शुभ अवसर पर सीएम धामी ने पीएम मोदी के नाम पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर राष्ट्र की खुशहाली की प्रार्थना की   भगवान...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यात्रा अब अधिक सुगम, सुरक्षित और...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यात्रा अब अधिक सुगम, सुरक्षित और...

संसद में ऐतिहासिक मौका गंवाकर विपक्ष ने किया अन्याय,मोदी का विजन—नारी शक्ति बनेगी देश की ताकत: धामी

  संसद में ऐतिहासिक मौका गंवाकर विपक्ष ने किया अन्याय,मोदी का विजन—नारी शक्ति बनेगी देश की ताकत: धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here