23.9 C
Dehradun
spot_img

यह भवन क्षेत्रवासियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुउद्देशीय सुविधाओं से युक्त होगा : जोशी  

Date:

Share:

 

यह भवन क्षेत्रवासियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुउद्देशीय सुविधाओं से युक्त होगा : जोशी

 

देहरादून, 12 फरवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट छावनी परिषद में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह सामुदायिक भवन स्थानीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा होगी, जहां विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भवन निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जाए और जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाओं को शामिल किया जाए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कैंट क्षेत्र में लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे सामुदायिक भवन का नाम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा। जिसमें उनकी मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा यह मांग की गई। उन्होंने कहा कि यह वर्ष अटल शताब्दी वर्ष है, और इस अवसर पर उनके नाम पर सामुदायिक भवन समर्पित करना एक श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने आगे बताया कि यह भवन क्षेत्रवासियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुउद्देशीय सुविधाओं से युक्त होगा। उन्होंने कहा कि इससे कैंट क्षेत्र के निवासियों को सामूहिक आयोजनों और सामाजिक कार्यों में उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि मार्च माह में इस सामुदायिक भवन को जनता को समर्पित किया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डाकरा में क्षतिग्रस्त हुए पुल के निर्माण कार्यों का जायज़ा भी किया।
इस अवसर पर कर्नल आशीष श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता एमडीडीए सुनील कुमार, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, प्रभा शाह, विष्णु गुप्ता, मेघा भट्ट, मनोज खत्री सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे से आसान होगी दुर्गम धामों की राह, मुख्यमंत्री धामी की पहल से श्रद्धालुओं और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी...

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे से आसान होगी दुर्गम धामों की राह, मुख्यमंत्री धामी की पहल से श्रद्धालुओं और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी...

मेरे सपनों का उत्तराखंड: उत्तराखंड के भविष्य को नीति निर्माण से जोड़ने की अभिनव पहल—धामी ने विद्यार्थियों को बनाया भागीदार

मेरे सपनों का उत्तराखंड: उत्तराखंड के भविष्य को नीति निर्माण से जोड़ने की अभिनव पहल—धामी ने विद्यार्थियों को बनाया भागीदार   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...

अंकिता हत्याकांड : पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता, दिवंगत अंकिता के भाई और पिता को दी गई नौकरी

अंकिता हत्याकांड : पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता, दिवंगत अंकिता के भाई और पिता को दी गई नौकरी       देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here