23.9 C
Dehradun
spot_img

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के विकास के लिए आगामी 23 जनवरी को भाजपा को वोट देने की अपील की  

Date:

Share:

 

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के विकास के लिए आगामी 23 जनवरी को भाजपा को वोट देने की अपील की

निकाय चुनाव के लिए प्रचार थमने से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून शहर में मेयर प्रत्याशी श्री सौरभ थपलियाल जी के समर्थन में रोड शो किया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जगह-जगह सीएम धामी का स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। जिस सड़क से भी रोडशो गुजरा वहां लोग सीएम धामी के नारे लगाते नजर आए।

भाजपा महानगर कार्यालय से शुरू हुआ सीएम धामी का रोड शो परेड ग्राउंड, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए राजा रोड मेन रोड तिराहा में पहुंच संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार देहरादून के समग्र विकास के लिए संकल्पित रही है। शहर में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कई कार्य करवाए गए हैं। ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद देहरादून में यातायात के दबाव को कम करने के लिए रिंग रोड समेत कई कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने देहरादून के विकास के लिए आगामी 23 जनवरी को भाजपा को वोट देने की अपील की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजान दास, विधायक विनोद चमोली ,विधायक बृजभूषण गैरोला ,पूर्व मेयर श्री सुनील उनियाल गामा जी उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे से आसान होगी दुर्गम धामों की राह, मुख्यमंत्री धामी की पहल से श्रद्धालुओं और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी...

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे से आसान होगी दुर्गम धामों की राह, मुख्यमंत्री धामी की पहल से श्रद्धालुओं और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी...

मेरे सपनों का उत्तराखंड: उत्तराखंड के भविष्य को नीति निर्माण से जोड़ने की अभिनव पहल—धामी ने विद्यार्थियों को बनाया भागीदार

मेरे सपनों का उत्तराखंड: उत्तराखंड के भविष्य को नीति निर्माण से जोड़ने की अभिनव पहल—धामी ने विद्यार्थियों को बनाया भागीदार   देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...

अंकिता हत्याकांड : पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता, दिवंगत अंकिता के भाई और पिता को दी गई नौकरी

अंकिता हत्याकांड : पीड़ित परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता, दिवंगत अंकिता के भाई और पिता को दी गई नौकरी       देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here