23.1 C
Dehradun
spot_img

ऋषिकेश में 2 जनवरी को होगा बीएलआईपी योजना का पुरस्कार वितरणसमारोह : अग्रवाल  

Date:

Share:

राजस्व संग्रह में कर विभाग ने दर्ज की उल्लेखनीय वृद्धि. : मंत्री अग्रवाल

इस बार दिसंबर माह में पिछले वित्तीय वर्ष के 573 करोड़ के मुकाबले 681 करोड़ का राजस्व हुआ प्राप्त :अग्रवाल

राजस्व वृद्धि में बिल लाओ-ईनाम पाओ योजना का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान : अग्रवाल

ऋषिकेश में 2 जनवरी को होगा बीएलआईपी योजना का पुरस्कार वितरणसमारोह : अग्रवाल

 

 

राज्य कर विभाग उत्तराखंड ने चालू वित्तीय  वर्ष 2023-24 में एसजीएसटी और राजस्व संग्रह  में 30 दिसंबर तक उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। इतना ही नहीं विभाग ने राजस्व लक्ष्य का 30 दिसंबर तक 93 फीसदी  लक्ष्य हासिल कर लिया है जो की एक बड़ी उपलब्धि है।

राज्य कर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 (माह दिसम्बर तक) में एसजीएसटी (एसजीएसटी व आईजीएसटी  सेटलमेंट) रु0 5596 करोड़ की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 (30 दिसम्बर तक) में  रु. 6119 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो कि लगभग 9 फीसदी  अधिक है। माह दिसम्बर, 2022 में प्राप्त राजस्व रु. 573 करोड़ की तुलना में माह दिसम्बर, 2023 (30 तारीख तक) में प्राप्त राजस्व  रु. 681 करोड़ है, जो कि लगभग 19 फीसदी  अधिक है l  माह दिसम्बर, 2023 तक निर्धारित राजस्व लक्ष्य रु. 6611 करोड़ के सापेक्ष रु. 6119 करोड़ की प्राप्ति कर ली गयी है, जो कि निर्धारित राजस्व लक्ष्य का लगभग 93 फीसदी  है l

राज्य कर विभाग द्वारा प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग करते हुए विभिन्न analytical tools की सहायता से डाटा के विश्लेषण के आधार पर संभावित करापवंचन को कम करते हुए राजस्व संग्रह में अधिकाधिक वृद्धि किये जाने के प्रयास किये गए हैं, जो राजस्व संग्रह में परिलक्षित भी होते हैं l

राजस्व वृद्धि में बिल लाओ-ईनाम पाओ योजना का भी महत्वपूर्ण योगदान है l इस योजना के माध्यम से खरीद का बिल प्राप्त करने के सम्बन्ध में उपभोक्ता जागरूक हुए हैं, जिसके फलस्वरूप बीटूसी (व्यापारी से ग्राहक) को की जाने वाली बिक्री को लेखबद्ध किया जा सका है तथा करापवंचन को रोकना संभव हो पाया  है l

———–

*ऋषिकेश में 2 जनवरी को होगा बीएलआईपी योजना का पुरस्कार वितरणसमारोह*

देहरादून। आयुक्त कर डॉ. अहमद इकबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि’’बिल लाओ ईनाम पाओ’’ योजना के अंतर्गत विजेताओं को पुरस्कार दिये जाने के लिए  02 जनवरी  को ऋषिकेश स्थित राज्य कर कार्यालय के परिसर में वित्त मंत्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल की  उपस्थिति में सुबह 11 बजे  पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह में  वित्त मंत्री द्वारा विजेताओं को  स्मार्ट फोन, स्मार्ट वॉच तथा इयर पोड  जैसे पुरस्कार वितरित किये जायेंगे l यह समारोह माह अक्टूबर तथा माह नवम्बर, 2023 के  मासिक लकी ड्रॉ के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये जाने के लिए आयोजित किया जाना है l

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को...

मीटिंग छोड़ी, जनता चुनी: हेल्पलाइन शिकायत पर सीधे मैदान में उतरे धामी

  मीटिंग छोड़ी, जनता चुनी: हेल्पलाइन शिकायत पर सीधे मैदान में उतरे धामी सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी समाप्त हुई थी और अगली बारी थी...

मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में सड़क मरम्मत और विकास कार्य के लिए 5.29 करोड़ की मंजूरी दी

  मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में सड़क मरम्मत और विकास कार्य के लिए 5.29 करोड़ की मंजूरी दी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की...

सीएम धामी और मधुर भंडारकर की बैठक, युवाओं के लिए फिल्म उद्योग में रोजगार के नए अवसरों पर चर्चा

सीएम धामी और मधुर भंडारकर की बैठक, युवाओं के लिए फिल्म उद्योग में रोजगार के नए अवसरों पर चर्चा   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से...

सीएम धामी: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई

सीएम धामी: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी में नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत आयोजित...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here