23.2 C
Dehradun
spot_img

केदारनाथ क्षेत्र की जनता राजनीतिक रूप से परिपक्व है। जनता ने कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति की हवा निकाल दी  

Date:

Share:

केदारनाथ क्षेत्र की जनता राजनीतिक रूप से परिपक्व है।
जनता ने कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति की हवा निकाल दी

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि केदारनाथ उप चुनाव में कांग्रेस का पूरा चुनाव अभियान नकारात्मक मुद्दों पर केंद्रित रहा है। जबकि भाजपा केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच गई है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में केदारनाथ की जनता हिंदू विरोधी कांग्रेस को नकार देगी।

मीडियाकर्मियों से बातचीत में अजेंद्र ने कहा कि उप चुनाव के दौरान कांग्रेस ने तमाम नकारात्मक मुद्दे उठा कर जनता को भ्रमित करने का दुष्प्रयास किया और दुष्प्रचार का अभियान संचालित किया। मगर केदारनाथ क्षेत्र की जनता राजनीतिक रूप से परिपक्व है। वह कांग्रेस नेताओं के दुष्प्रचार अभियान को भली-भांति समझती है। चुनाव में जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति की हवा निकाल देगी।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने जिन ऊल- जुलूल बातों को चुनाव में मुद्दा बनाने की कोशिश की, वो मुद्दे आम जनता के बीच चर्चा में बिलकुल भी नहीं रहे। उन्होंने कहा कि जनता भली – भांति जानती है कि केदारनाथ आपदा के पश्चात बुरी तरह से तहस- नहस केदार पुरी का पुनर्निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में हो रहा है।

अजेंद्र ने आरोप लगाया कि जो हरीश रावत आज चुनाव में वोट हासिल करने के लिए तमाम झूठ बोल रहे हैं, उनकी वास्तविकता केदारनाथ की जनता जानती है। आपदा के समय हरीश रावत के मुख्यमंत्रित्व काल में पुनर्निर्माण व पुनर्स्थापना के लिए आयी धनराशि की किस प्रकार बन्दरबाँट हुई, ये केदारनाथ की जनता भूली नहीं है।

उन्होंने कहा कि रावत के मुख्यमंत्रित्व काल में एक तरफ जनता आपदा से कराह रही थी, तो दूसरी तरफ वे आपदा के पैंसो से केदारनाथ में कैलाश खेर को नचा रहे थे। रातों रात पंजीकृत की गई मनोज रावत की संस्था को “हिटो केदार” अभियान के नाम पर लाखों रुपये की धनराशि दे दी गई।

उन्होंने कहा कि आपदा के समय में लूट, घोटाले और भ्रष्टाचार करने वाले कांग्रेस नेता आज केदारनाथ धाम को लेकर कई तरह के भ्रामक अभियान चला रहे हैं। कांग्रेसी अपने को हिंदू हितों के रक्षक होने का ढोंग कर रहे हैं। मगर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस के चरित्र को सभी समझते हैं।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चोरगलिया को दी बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री...

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने...

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए राजधानी देहरादून स्थित...

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here