24.5 C
Dehradun
spot_img

उत्तराखण्ड की फिल्म नीति को बताया फिल्मों को बढ़ावा देने वाला

Date:

Share:

मुख्यमंत्री से फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने की मुलाकात

उत्तराखण्ड की फिल्म नीति को बताया फिल्मों को बढ़ावा देने वाला

राज्य में फिल्मांकन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों को सराहा

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने सोमवार की सांय मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। केदारनाथ यात्रा पर आए मोहन बाबू ने मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान राज्य में फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होने उत्तराखण्ड की फिल्म नीति का फिल्मों को बढ़ावा देने वाला प्रयास बताते हुए कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौन्दर्य फिल्मांकन के सर्वथा अनुकूल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्मांकन को बढ़ावा देने के लिए फिल्म नीति के तहत फिल्मकारों की आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की गयी है। हमारी फिल्म नीति राज्य के पर्यटन स्थलों को देश एवं दुनिया में पहचान दिलाने में सफल हो इसके लिए भी हम प्रयासरत हैं। राज्य में फिल्मों को बढ़ावा देकर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा तथा हमारे युवाओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने में सफलता मिलेगी।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद श्री बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश...

धामी सरकार में मातृशक्ति को मिला सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया आधार, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सरकार का विशेष फोकस

धामी सरकार में मातृशक्ति को मिला सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया आधार, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सरकार का विशेष फोकस   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर...

धामी सरकार का रोजगार मिशन जारी, 34 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के बाद अब 2477 नई भर्तियों की तैयारी

धामी सरकार का रोजगार मिशन जारी, 34 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के बाद अब 2477 नई भर्तियों की तैयारी विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर...

धामी सरकार की सशक्त व्यवस्था: शिवभक्तों की सुरक्षा, सेवा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता, अनुशासित कांवड़ यात्रा का दिया संदेश

धामी सरकार की सशक्त व्यवस्था: शिवभक्तों की सुरक्षा, सेवा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता, अनुशासित कांवड़ यात्रा का दिया संदेश धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा...

आपदा से प्रभावित खैनूरी के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री धामी ने दी राहत, सड़क बहाली को बनाया सर्वोच्च प्राथमिकता

आपदा से प्रभावित खैनूरी के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री धामी ने दी राहत, सड़क बहाली को बनाया सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here