24.4 C
Dehradun
spot_img

मंत्री गणेश जोशी ने सर्व प्रथम क्षेत्र के दिवंगत कर्मठ कार्यकर्ताओं रणजीत सिंह और बिकाऊ सिंह को उनके द्वारा क्षेत्र के लिए किए गए विकास कार्यों में उनके योगदान का स्मरण दिवंगत कार्यकर्ताओं को नमन किया

Date:

Share:

राजेश्वर नगर में सामुदायिक भवन एवं आन्तरिक सड़कों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

मंत्री गणेश जोशी ने सर्व प्रथम क्षेत्र के दिवंगत कर्मठ कार्यकर्ताओं रणजीत सिंह और बिकाऊ सिंह को उनके द्वारा क्षेत्र के लिए किए गए विकास कार्यों में उनके योगदान का स्मरण दिवंगत कार्यकर्ताओं को नमन किया

भाजपा सरकार जो कहती है वह करती है : जोशी

हमारी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्याश करती है, उसका लोकार्पण भी करती है : जोशी

धामी सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार नारे के साथ कार्य कर रही है : जोशी

मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए के अधिकारियों को समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए

 

 

देहरादून, 04 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजेश्वर नगर में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अवस्थापना मद से स्वीकृत लगभग 31 लाख से अधिक की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन एवं आन्तरिक सड़कों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सर्व प्रथम क्षेत्र के दिवंगत कर्मठ कार्यकर्ताओं रणजीत सिंह और बिकाऊ सिंह को उनके द्वारा क्षेत्र के लिए किए गए विकास कार्यों में उनके योगदान का स्मरण दिवंगत कार्यकर्ताओं को नमन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी प्रधानमंत्री के पद चिन्हों पर चलकर जन भावनाओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्याश करती है, उसका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि धामी सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार नारे के साथ कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए के अधिकारियों को समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा को कैक खिलाकर उनको जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, आर.पी शर्मा, अजय कार्की ,आशीष थापा, निरंजन डोभाल, चुन्नी लाल मंजीत रावत, एमडीडीए एई शैलेंद्र रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

धामी सरकार की सशक्त व्यवस्था: शिवभक्तों की सुरक्षा, सेवा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता, अनुशासित कांवड़ यात्रा का दिया संदेश

धामी सरकार की सशक्त व्यवस्था: शिवभक्तों की सुरक्षा, सेवा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता, अनुशासित कांवड़ यात्रा का दिया संदेश धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा...

आपदा से प्रभावित खैनूरी के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री धामी ने दी राहत, सड़क बहाली को बनाया सर्वोच्च प्राथमिकता

आपदा से प्रभावित खैनूरी के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री धामी ने दी राहत, सड़क बहाली को बनाया सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा— जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं दायित्वधारी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा— जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं दायित्वधारी देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक...

मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी, जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी, जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here