24.6 C
Dehradun
spot_img

जल संस्थान के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यमुना से लेकर राधा भवन तक जल निगम से संबंधित सभी कार्य लगभग पूर्ण हो गए हैं

Date:

Share:

यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना की समीक्षा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की और ये दिए निर्देश

यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना का फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में होगा लोकार्पण

यहां होंगी आने वाले 30 से 35 वर्षो तक पानी की कमी दूर : जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में 144 करोड़ रुपये की लागत से महत्वाकांक्षी यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना की अधिकारियों के साथ की समीक्षा

मंत्री ने जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों को मसूरी विधान सभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कार्यों तथा क्षेत्र में नलकूपों, पंपिंग स्टेशन के सभी कार्यों को प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए।

यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना: बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बिजली से संबंधी 14 जनवरी तक पूर्ण कर लिए जाएंगे

जल संस्थान के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यमुना से लेकर राधा भवन तक जल निगम से संबंधित सभी कार्य लगभग पूर्ण हो गए हैं

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में मसूरी में 144 करोड़ रुपये की लागत से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना की जल निगम जल संस्थान और पेयजल के अधिकारियों के साथ समीक्षा की और योजना की प्रगति की जानकारी ली।
बैठक में जल संस्थान के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यमुना से लेकर राधा भवन तक जल निगम से संबंधित सभी कार्य लगभग पूर्ण हो गए हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बिजली से संबंधी 14 जनवरी तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को विद्युत से संबंधित सभी कार्यों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण से संबंधित जल संस्थान, जल निगम, पेयजल तथा बिजली विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर निर्माण से संबंधित पेंडिग कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा केंद्र की महत्वाकांक्षी यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना का फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में योजना का लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा अभी तक मसूरी वासियों को 7 एमएलडी पानी उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा शीघ्र ही योजना के पूर्ण होने पर मसूरी वासियों को 11.7 एमएलडी पानी उपलब्ध होगा। जिससे आने वाले 30 से 35 वर्षो तक पानी की कमी दूर होगी।
इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मंत्री ने जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों को मसूरी विधान सभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कार्यों तथा क्षेत्र में नलकूपों, पंपिंग स्टेशन के सभी कार्यों को प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एमडी पेयजल एस.सी पंत, मुख्य अभियंता यूपीसीएल एम.आर.आर्य, मुख्य अभियंता गढ़वाल संजय सिंह, अधिसाशी अभियंता जल निगम सचिन कुमार, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम कचन रावत, अधीक्षण अभियंता विद्युत यांत्रिक प्रवीण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को...

मीटिंग छोड़ी, जनता चुनी: हेल्पलाइन शिकायत पर सीधे मैदान में उतरे धामी

  मीटिंग छोड़ी, जनता चुनी: हेल्पलाइन शिकायत पर सीधे मैदान में उतरे धामी सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी समाप्त हुई थी और अगली बारी थी...

मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में सड़क मरम्मत और विकास कार्य के लिए 5.29 करोड़ की मंजूरी दी

  मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में सड़क मरम्मत और विकास कार्य के लिए 5.29 करोड़ की मंजूरी दी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की...

सीएम धामी और मधुर भंडारकर की बैठक, युवाओं के लिए फिल्म उद्योग में रोजगार के नए अवसरों पर चर्चा

सीएम धामी और मधुर भंडारकर की बैठक, युवाओं के लिए फिल्म उद्योग में रोजगार के नए अवसरों पर चर्चा   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से...

सीएम धामी: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई

सीएम धामी: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी में नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत आयोजित...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here