36.1 C
Dehradun
spot_img

वित्त मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में माह अगस्त 2024 तक राज्य द्वारा रु0 3780 करोड़ जीएसटी का अर्जन किया गया, जो कि गत वित्तीय वर्ष के सापेक्ष लगभग 12 प्रतिशत अधिक है  

Date:

Share:

वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बिल लाओ इनाम पाओ योजना के मार्च माह के 1500 विजेताओं को पुरस्कार स्मार्ट फ़ोन, स्मार्ट वाच, एयर बड्स वितरित किये।

 

राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं में समान खरीद पर जीएसटी बिल लेने के प्रति जागरूकता को लेकर यह योजना शुरू की थी, उसमें सफलता मिल रही हैं:अग्रवाल

 

 

डॉ अग्रवाल ने बताया बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के अन्तर्गत अब तक सत्रह (17) मासिक लकी ड्रॉ आयोजित किये गये है

बिल लाओ ईनाम पाओ योजना:
इस योजना के अंतर्गत पुरस्कार विजेताओं तथा पुरस्कार वितरण में पूर्ण पारदर्शिता रहे इसीलिए इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं रखा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पूर्ण की जाती है

 

वित्त मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा आंकड़े दर्शाते हैं कि योजना को लेकर जनता में असीम उत्साह के फलस्वरूप उनके द्वारा अधिकाधिक बिलों को अपलोड किया गया है

 

वित्त मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में माह अगस्त 2024 तक राज्य द्वारा रु0 3780 करोड़ जीएसटी का अर्जन किया गया, जो कि गत वित्तीय वर्ष के सापेक्ष लगभग 12 प्रतिशत अधिक है

 

 

वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बिल लाओ इनाम पाओ योजना के मार्च माह के 1500 विजेताओं को पुरस्कार स्मार्ट फ़ोन, स्मार्ट वाच, एयर बड्स वितरित किये। डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं में समान खरीद पर जीएसटी बिल लेने के प्रति जागरूकता को लेकर यह योजना शुरू की थी, उसमें सफलता मिल रही हैं।

मंगलवार को रिस्पना पुल के समीप एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने बताया बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के अन्तर्गत अब तक सत्रह (17) मासिक लकी ड्रॉ आयोजित किये गये हैं। इस योजना के अंतर्गत पुरस्कार विजेताओं तथा पुरस्कार वितरण में पूर्ण पारदर्शिता रहे इसीलिए इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं रखा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पूर्ण की जाती है।

वित्त मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि योजना के अन्तर्गत दिनांक 01 सितम्बर, 2022 से 31 मार्च, 2024 तक कुल 86,905 उपभोक्ता पंजीकृत हुये हैं, जिनके द्वारा 6,39,057 बिल अपलोड किये गये हैं तथा जिनका कुल मूल्य रु0 269.50 करोड़ है। कहा कि यह आंकड़े दर्शाते हैं कि योजना को लेकर जनता में असीम उत्साह के फलस्वरूप उनके द्वारा अधिकाधिक बिलों को अपलोड किया गया है।

वित्त मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में माह अगस्त 2024 तक राज्य द्वारा रु0 3780 करोड़ जीएसटी का अर्जन किया गया, जो कि गत वित्तीय वर्ष के सापेक्ष लगभग 12 प्रतिशत अधिक है।

इस अवसर पर आयुक्त राज्य कर डॉ अहमद इकबाल, अपर आयुक्त आईएस बृजवाल, अपर आयुक्त बीएस नगन्याल, अनिल सिंह, अमित गुप्ता, पीएस डुंगरियाल, संयुक्त आयुक्त संजीव सोलंकी, अनुराग मिश्रा, एसएस तिरुवा समेत अन्य विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यात्रा अब अधिक सुगम, सुरक्षित और...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यात्रा अब अधिक सुगम, सुरक्षित और...

संसद में ऐतिहासिक मौका गंवाकर विपक्ष ने किया अन्याय,मोदी का विजन—नारी शक्ति बनेगी देश की ताकत: धामी

  संसद में ऐतिहासिक मौका गंवाकर विपक्ष ने किया अन्याय,मोदी का विजन—नारी शक्ति बनेगी देश की ताकत: धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को...

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को...

मीटिंग छोड़ी, जनता चुनी: हेल्पलाइन शिकायत पर सीधे मैदान में उतरे धामी

  मीटिंग छोड़ी, जनता चुनी: हेल्पलाइन शिकायत पर सीधे मैदान में उतरे धामी सचिवालय के भीतर एक बैठक अभी-अभी समाप्त हुई थी और अगली बारी थी...

मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में सड़क मरम्मत और विकास कार्य के लिए 5.29 करोड़ की मंजूरी दी

  मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में सड़क मरम्मत और विकास कार्य के लिए 5.29 करोड़ की मंजूरी दी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here