23.5 C
Dehradun
spot_img

केंद्र और राज्य की नीतियों से प्रभावित होकर पूर्व विधायक समेत अनेकों वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा में घर वापिसी की है

Date:

Share:

केंद्र और राज्य की नीतियों से प्रभावित होकर पूर्व विधायक समेत अनेकों वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा में घर वापिसी की है

केंद्र और राज्य की नीतियों से प्रभावित होकर पूर्व विधायक समेत अनेकों वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा में घर वापिसी की है ।

पार्टी मुख्यालय में हुए इस ज्वाइन कार्यक्रम में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक एवं राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने उन्हे सदस्यता दिलाई। आज पार्टी में शामिल होने वालों में बड़ी संख्या उन नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की थी जो किन्ही कारणों से पार्टी छोड़कर चले गए थे । घर वापसी पर उन सभी का स्वागत फूल माला एवं पार्टी का पटका पहनाकर किया गया । इस दौरान अपने संबोधन में श्री नरेश बंसल ने कहा, आप सभी केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों एवं मोदी-धामी जी के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में पुनः लौटे हैं । अब आप संगठन की मुख्य धारा से जुड़ गए हैं क्योंकि आप में से अधिकांश पुराने कार्यकर्ता है और पार्टी की रीति नीति से अच्छी तरह वाकिफ है। अब हमसबको एक बड़े मिशन के लिए मिलकर कार्य करना है और आगामी 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में पीएम मोदी की जीत का कमल खिलाना है।

अपने सैकड़ो समर्थकों के साथपार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले धनोल्टी से पूर्व विधायक श्री महावीर महावीर रांगड ने कहां मोदी जी और धामी जी के नेतृत्व में देश प्रदेश विकास की नित्य नई ऊंचाइयों को छू रहा है। देश एवं प्रदेश में विकास कीI बहती बयार से आज खुद को अलग नहीं रखा जा सकता है। लिहाजा एक राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी उत्तराखंड का दशक बनाने में अपना सहयोग करने यहां आए हैं।
उनके साथ भाजपा का दामन सामने वालों में भोला सिंह परमार पूर्व जिला पंचायत सदस्य, वीरेंद्र रावत, रितु डंगवाल पूर्व पंचायत सदस्य प्रमुख नाम रहे । इसके अतिरिक्त चमोली से टीका प्रसाद मैखुरी, देहरादून से दिनेश रावत एवं उषा रावत, डी रूपाली, अमर सिंह सिवूडिया , भोला सिंह परमार ,वीरेंद्र रावत, रितु डंगवाल ए पी किमोड़ी ,मुकेश कडवाल ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी ज्वाइन की।

इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में विधायक खजान दास, श्री केदार जोशी, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री कौस्तुभानंद जोशी, श्रीमती कमलेश रमन, केदार जोशी , राजकुमार पुरोहित, राजेंद्र सिंह ढिल्लों, शादाब शम्श एवं अनेकों वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Subscribe to our magazine

━ more like this

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री...

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने...

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए राजधानी देहरादून स्थित...

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश...

धामी सरकार में मातृशक्ति को मिला सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया आधार, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सरकार का विशेष फोकस

धामी सरकार में मातृशक्ति को मिला सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया आधार, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सरकार का विशेष फोकस   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here