23.9 C
Dehradun
spot_img

भाजपा लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बुजुर्ग मतदाताओं के आशीर्वाद लेकर शुरू करेगी

Date:

Share:

भाजपा लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बुजुर्ग मतदाताओं के आशीर्वाद लेकर शुरू करेगी

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी प्रत्याशीयो, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारी से 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं से प्रचार आरंभ करने का आग्रह किया है

उत्तराखण्ड से पाँचों लोकसभा सीटों को बड़े बहुमत से पाँच कमल के फूल जीताकर प्रधानमंत्री मोदी को भेंट करने हैं:मनवीर चौहान

भाजपा लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत बुजुर्ग मतदाताओं के आशीर्वाद लेकर शुरू करेगी । जिसके क्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी प्रत्याशीयो, जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारी से 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं से प्रचार आरंभ करने का आग्रह किया है।

पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव से संबंधित इस “सर्वोच्च / हीरक मतदाता सम्मान अभियान” की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पत्र लिखकर सभी से इस संबंध में आग्रह किया गया है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट द्वारा कहा गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देशभर के सभी कार्यकर्ताओं को इस बार के लोकसभा चुनाव में 400 सीटें पार करने का लक्ष्य दिया है। इसी क्रम में हमें भी हमारे उत्तराखण्ड से पाँचों लोकसभा सीटों को बड़े बहुमत से पाँच कमल के फूल जीताकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी को भेंट करने हैं। मेरे समझ यह विचार आया है कि क्यों न हम लोकसभा चुनाव 2024 का शुभारम्भ हमारे बडे बजुर्गों के आशीर्वाद व सम्मान से करें।

इस पत्र में भट्ट ने जानकारी दी कि उत्तराखण्ड में 80 बसंत पार कर चुके मतदाताओं की संख्या लगभग 1,54,259 हैं, इसमें भी 1,411 (853 महिला, 558 पुरूष) मतदाताओं ने 100 बसंत पार कर दिये हैं। इन्होंने आजादी से पहले का भारत, आजादी के बाद का भारत, 2014 से पहले का भारत और 2014 के बाद का मोदी सरकार का विकास अच्छी तरह से देखा है।

चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष में आग्रह किया है, सभी लोकसभा प्रत्याशी विधायक पूर्व विधायक प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं अन्य सभी कार्यकर्ता 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरूआत अपने-अपने क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग मतदाताओं के सम्मान व आर्शीवाद से करें । इस दौरान उनके भाजपा के लिए कहे आशीर्वाचनों को सोशल मीडिया पर भी प्रचारित-प्रसारित किया जाए ।

Subscribe to our magazine

━ more like this

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर

स्टार्टअप को धामी सरकार का बड़ा सहारा, 200 करोड़ के वेंचर फंड से युवाओं को मिलेगा नया अवसर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री...

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने...

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए राजधानी देहरादून स्थित...

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश...

धामी सरकार में मातृशक्ति को मिला सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया आधार, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सरकार का विशेष फोकस

धामी सरकार में मातृशक्ति को मिला सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया आधार, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सरकार का विशेष फोकस   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here