25.2 C
Dehradun
spot_img

सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ हेलसिंकी विश्वविद्यालय का भ्रमण किया गया। जहां उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

Date:

Share:

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया हेलसिंकी विश्वविद्यालय का भ्रमण

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा, विश्वविद्यालय के साथ स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम चलाने पर करेंगे विचार

सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ हेलसिंकी विश्वविद्यालय का भ्रमण किया गया। जहां उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

विभागीय सचिव ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ साझा की सूबे की शिक्षा प्रणाली

सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ हेलसिंकी विश्वविद्यालय का भ्रमण किया गया। जहां उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

यूरोपीय देशों के शैक्षणिक भ्रमण पर गये प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि बुधवार को उन्होंने विभागीय टीम के साथ फिनलैंड की हेलसिंकी विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। जहां उन्होंने विश्वविद्यालय में स्थित प्लेफुल लर्निंग सेंटर व पुस्तकालय का अवलोकन किया। डॉ रावत ने बताया कि प्लेफुल लर्निंग सेंटर में बच्चों को खेल गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाया जाता है, जिससे बच्चों की समझ जल्द विकसित होती है। विश्वविद्यालय भ्रमण के दौरान वास्कला विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता हेदि लेन ने फिनलैंड की स्कूली शिक्षा पर प्रस्तुतिकरण दिया साथ ही उन्होंने भ्रमण दल के सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी उत्तर दिये। इस दौरान डॉ रावत ने हेलसिंकी विश्वविद्यालय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में MOU किए जाने की आवश्यकता जताई इसके साथ ही उन्होंने स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू करने पर विचार करने तथा फिनलैंड में छात्रों के प्रसन्न रहने के कारणों पर शोध किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

विभागीय सचिव रविनाथ रामन ने उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था को हेलसिंकी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों के समक्ष साझा किया गया। उन्होंने एससीईआरटी व प्रत्येक डायट में फिनलैंड की तर्ज पर प्लेफुल लर्निंग सेंटर बनाए जाने की भी बात कही।

इस अवसर पर निदेशक, अकादमिक शोध एवम प्रशिक्षण वंदना गर्बयाल, अपर निदेशक एससीईआरटी अजय नौडियाल, संयुक्त निदेशक कंचन देवराडी, बी पी मैंदोली, एम एम जोशी, प्रद्युम्न रावत, डॉ दीपक प्रताप व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने...

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए राजधानी देहरादून स्थित...

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश...

धामी सरकार में मातृशक्ति को मिला सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया आधार, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सरकार का विशेष फोकस

धामी सरकार में मातृशक्ति को मिला सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया आधार, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सरकार का विशेष फोकस   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर...

धामी सरकार का रोजगार मिशन जारी, 34 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के बाद अब 2477 नई भर्तियों की तैयारी

धामी सरकार का रोजगार मिशन जारी, 34 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के बाद अब 2477 नई भर्तियों की तैयारी विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here