25.2 C
Dehradun
spot_img

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला का आभार जताया। उन्होंने कहा हंस फाउंडेशन के द्वारा समय – समय पर प्रदेश में कई सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाता रहा है।

Date:

Share:

हंस फाउंडेशन के सहयोग से निर्मित परमवीर चक्र ले0 कर्नल धन सिंह थापा द्वार का लोकार्पण सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गढ़ी कैंट के डाकरा में हंस फाउंडेशन के सहयोग से निर्मित 1/8 गोरखा राइफल्स से परमवीर चक्र ले० कर्नल धन सिंह थापा द्वार का लोकार्पण किया गया

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला का आभार जताया। उन्होंने कहा हंस फाउंडेशन के द्वारा समय – समय पर प्रदेश में कई सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाता रहा है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गढ़ी कैंट के डाकरा में हंस फाउंडेशन के सहयोग से निर्मित 1/8 गोरखा राइफल्स से परमवीर चक्र ले० कर्नल धन सिंह थापा द्वार का लोकार्पण किया गया।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला का आभार जताया। उन्होंने कहा हंस फाउंडेशन के द्वारा समय – समय पर प्रदेश में कई सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाता रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा शहीदों का सम्मान करना हर देश वासियों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा प्रदेश की धामी सरकार शहीदों के सम्मान और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई है। जिससे सैनिकों के आश्रितों के लाभान्वित किया जा रहा है।
गौरतलब है, कि भारत द्वारा अधिकृत विवादित क्षेत्र में बढ़ते चीनी घुसपैठ के जवाब में भारत सरकार ने फॉरवर्ड पॉलिसी को लागू किया। योजना यह थी कि चीन के सामने कई छोटी-छोटी पोस्टों की स्थापना की जाए। चीन-भारतीय युद्ध अक्टूबर 1962 में शुरू हुआ। 21 अक्तूबर को, चीनी ने पैनगॉन्ग झील के उत्तर में सिरिजैप और यूल पर कब्जा करने के उद्देश्य से घुसपैठ शुरू की थी। सिरिजैप 1, पांगॉन्ग झील के उत्तरी किनारे पर 8 गोरखा राइफल्स की प्रथम बटालियन द्वारा स्थापित एक पोस्ट थी जो मेजर धन सिंह थापा की कमान में थी। जल्द ही यह पोस्ट चीनी सेनाओं द्वारा घेर लिया गया था। मेजर थापा और उनके सैनिकों ने इस पोस्ट पर होने वाले तीन आक्रमणों को असफल कर दिया। मेजर थापा सहित बचे लोगों को युद्ध के कैदियों के रूप में कैद कर लिया गया था। अपने महान कृत्यों और अपने सैनिकों को युद्ध के दौरान प्रेरित करने के उनके प्रयासों के कारण उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गोरखाली सुधार सभा अध्यक्ष पदम सिंह थापा, हंस फाउंडेशन से योगेश सुंदरियाल, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, संध्या थापा, विष्णु गुप्ता, मीनू क्षेत्री, प्रभा शाह, कमली भट्ट, मनोज क्षेत्री सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to our magazine

━ more like this

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर

रोजगार मांगने वाली नहीं, रोजगार देने वाली बने मातृशक्ति’—धामी सरकार का ये विजन जमीन पर   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने...

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए राजधानी देहरादून स्थित...

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने विकास का खोला खजाना, स्कूलों की मरम्मत से हेलीपैड निर्माण तक ₹74 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश...

धामी सरकार में मातृशक्ति को मिला सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया आधार, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सरकार का विशेष फोकस

धामी सरकार में मातृशक्ति को मिला सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया आधार, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सरकार का विशेष फोकस   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर...

धामी सरकार का रोजगार मिशन जारी, 34 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के बाद अब 2477 नई भर्तियों की तैयारी

धामी सरकार का रोजगार मिशन जारी, 34 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के बाद अब 2477 नई भर्तियों की तैयारी विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर...
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here